फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Sunny Leone Birthday: एडल्ट फिल्मों से बॉलीवुड अभिनेत्री बनने तक, इन किरदारों से जानें एक्ट्रेस का फिल्मी सफर

Fri, 13 May 2022 08:27 AM IST
हर्षिता सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: हर्षिता सक्सेना Updated Fri, 13 May 2022 08:27 AM IST
सार

अपनी खूबसूरती और बोल्ड अदाओं के लिए मशहूर सनी लियोनी अक्सर अपनी फिल्मों और गानों को लेकर सुर्खियों में रहती हैं। एक्ट्रेस फिल्मों के साथ-साथ सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं।

विज्ञापन
Sunny Leone Birthday: From adult films to becoming a Bollywood actress know the film journey of the actress from these characters
सनी लियोनी - फोटो : इंस्टाग्राम

अपनी खूबसूरती और बोल्ड अदाओं के लिए मशहूर सनी लियोनी अक्सर अपनी फिल्मों और गानों को लेकर सुर्खियों में रहती हैं। एक्ट्रेस फिल्मों के साथ-साथ सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं। हर साल 13 मई को अपना जन्मदिन मनाने वाली सनी लियोनी इस साल अपना 41वां जन्मदिन मनाएंगी। सनी लियोनी के नाम से मशहूर अभिनेत्री का असली नाम करनजीत कौर है। एडल्ट फिल्मों से बॉलीवुड में आईं एक्ट्रेस ने अपनी अदाकारी से दर्शकों के दिल में एक खास जगह बनाई है। ऐसे में सनी के जन्मदिन के मौके पर जानते हैं एक्ट्रेस के दमदार किरदारों के बारे में- 

 

Sunny Leone Birthday: From adult films to becoming a Bollywood actress know the film journey of the actress from these characters
जिस्म 2 - फोटो : फाइल

जिस्म 2

यह सनी लियोन की बॉलीवुड डेब्यू फिल्म थी। फिल्म में वह मुख्य भूमिका से नजर आई थीं। यह एक हिट फिल्म रही थी, जिसमें दर्शकों  ने सनी को भी काफी पसंद किया था। फिल्म में सनी एक एडल्ट मूवी स्टार के किरदार में नजर आई हैं, जो अपने साथ हुए यौन अत्याचार का बदला लेती है। फिल्म में एक्ट्रेस का बोल्ड अंदाज दर्शकों को बेहद पसंद आया था। 

 

Sunny Leone Birthday: From adult films to becoming a Bollywood actress know the film journey of the actress from these characters
'रागिनी एमएमएस 2'

रागिनी एमएसएस 2

एकता कपूर के बैनर की फिल्म 'रागिनी एमएमएस 2' में वह एक न्यूकमर बॉलीवुड एक्ट्रेस के किरदार में नजर आई थीं। फिल्म में अभिनेत्री इंडस्ट्री में अपनी पहचान बनाने के लिए कई मुश्किलों का सामना करती नजर आई हैं। फिल्म में सनी का बोल्ड अंदाज जहां दर्शकों को काफी पसंद आया तो वहीं उनके खौफनाक भरे रूप ने सभी के रोंगटे खड़े कर दिए। 

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Sunny Leone Birthday: From adult films to becoming a Bollywood actress know the film journey of the actress from these characters
एक पहेली लीला - फोटो : Social media

एक पहेली लीला

पुनर्जन्म की मिस्ट्री पर आधारित इस फिल्म में सनी कई किरदारों में नजर आई हैं। फिल्म में एक्ट्रेस ने जहां नए जमाने की ग्लैमरस लड़की की भूमिका में आई हैं। वहीं दूसरी ओर वह तेज तर्रार राजस्थान की छोरी के रोल में भी नजर आई हैं। फिल्म में एक्ट्रेस कई जगह देसी लुक में भी दिखाई दी थीं, जिसे देख हर कोई अभिनेत्री पर अपना दिल हार बैठा था। फिल्म में एक्ट्रेस बेहतरीन अभिनय करती नजर आई हैं। मिस्ट्री, थ्रिल, ग्लैमर पर बेस्ड इस फिल्म में बोल्ड सीन की भी भरमार है।

विज्ञापन
Sunny Leone Birthday: From adult films to becoming a Bollywood actress know the film journey of the actress from these characters
वन नाइट स्टैंड - फोटो : self

वन नाइट स्टैंड

फिल्म वन नाइट स्टैंड में सनी लियोनी एक पत्नी के किरदार में नजर आई हैं। फिल्म में अभिनेत्री एक शादीशुदा आदमी के साथ एक रात गुजारती हैं और फिर उससे कभी ना मिलने का वादा करती हैं। हालांकि, बाद में वह व्यक्ति सनी का पीछा कर उसे ब्लैकमेल करता है। फिल्म में एक्ट्रेस इस व्यक्ति के जाल निकलकर अपनी गलती का पछतावा करते हुए अपनी शादी शुदा जिंदगी को बचाने की कोशिश करती नजर आई हैं।

 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed