{"_id":"5b5801384f1c1b3b5a8b6e4b","slug":"sunny-leone-done-bold-photoshoot-to-get-her-mother-mangalasutra","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"बायोपिक में सनी लियोन ने खोला राज, मां के गिरवी रखे मंगलसूत्र के लिए उठाना पड़ा था ये कदम","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
बायोपिक में सनी लियोन ने खोला राज, मां के गिरवी रखे मंगलसूत्र के लिए उठाना पड़ा था ये कदम
Wed, 25 Jul 2018 10:31 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Wed, 25 Jul 2018 10:31 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
एक्ट्रेस सनी लियोन की बायोपिक पर आधारित वेब सीरीज 'करनजीत कौर: द अनटोल्ड स्टोरी' रिलीज हो चुकी है। जी 5 पर रिलीज होने के हफ्ते भर बाद ही यह बायोपिक एक वेबसाइट पर लीक हो गई है। वेब सीरीज में दिखाया गया है कि किस तरह सनी लियोन एडल्ट इंडस्ट्री से बॉलीवुड तक पहुंचीं।
2 of 5
बायोपिक में सनी लियोन ने खुद अपना किरदार निभाया है। ऐसा पहली बार हुआ है जब कोई एक्टर अपना ही किरदार परदे पर निभा रहा हो। इस सीरीज के जरिए सनी लियोन ने अपनी जिंदगी से जुड़े कई राज लोगों के सामने खोले। वेब सीरीज के पहले पार्ट में उनके बचपन के बारे में बताया गया है। इसमें वह जर्नालिस्ट अनुपम चौबे को इंटरव्यू देती हुई दिखाई गई हैं।
3 of 5
इंटरव्यू में सनी लियोन बताती हैं कि उनके परिवार की आर्थिक स्थिति इतनी खराब थी कि घर का खर्च चलाने के लिए उनकी मां को अपना मंगलसूत्र गिरवी रखना पड़ा था। जिसे छुड़ाने के लिए उन्होंने बोल्ड फोटोशूट कराने का फैसला किया। यह उनकी जिंदगी का पहला बोल्ड फोटोशूट था।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
सनी आगे बताती हैं कि उन्होंने जो किया वो गलत नहीं था और उन्हें अपने किए पर पछतावा नहीं है। उन्होंने अपने परिवार के लिए जो कुछ भी किया उसके लिए काफी हिम्मत चाहिए जो उन्होंने दिखाई। बता दें कि सनी लियोन कभी भी अपनी पर्सनल लाईफ के बारे में बात करने से घबराती नहीं हैं। यही कारण है कि उन्होंने बायोपिक को साइन करने से पहले ज्यादा सोचा नहीं।
विज्ञापन
5 of 5
माना जा रहा है कि अगर पहला सीजन लोगों को पसंद आता है तो अगले सीजन में सनी लियोन के बच्चों को भी शामिल किया जा सकता है। बता दें कि सनी लियोन के अलावा इस वेब सीरीज में राज अर्जुन, करमवीर लांबा, ग्रुशा कपूर और बिजय जैसे कई अन्य सितारे मुख्य भूमिका में हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।