फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सनी लियोनी ने मुंबई में खरीदा आलीशान आशियाना, कीमत जानकर रह जाएंगे दंग

Thu, 08 Apr 2021 01:52 PM IST
दीपाली श्रीवास्तव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: दीपाली श्रीवास्तव Updated Thu, 08 Apr 2021 01:52 PM IST
विज्ञापन
Sunny Leone Purchase Luxury Home In Mumbai For Rs 16 Crore
सनी लियोनी - फोटो : Instagram

एक्ट्रेस सनी लियोनी ने बेहद कम समय में फिल्म इंडस्ट्री में अपनी पहचान बना ली है और वो अक्सर सुर्खियों में छाई रहती हैं। सनी लियोनी की एक झलक पाने और उनके बारे में जानने के लिए उनके फैंस बेताब रहते हैं। तो वहीं अब एक बार फिर से सनी लियोनी चर्चा में आ गई हैं। हाल ही में सनी लियोनी ने एक आशियाना खरीदा है लेकिन उसकी कीमत हैरान कर देने वाली है।

Sunny Leone Purchase Luxury Home In Mumbai For Rs 16 Crore
सनी लियोनी - फोटो : Instagram

मिली जानकारी के मुताबिक, सनी ने बीते 28 मार्च को 16 करोड़ रुपये का एक फ्लैट खरीदा है। ये प्रॉपर्टी सनी ने अपने असली नाम यानी करण जीत कौर वोहरा के नाम से खरीदा है। वहीं इस संपत्ती के लिए सनी ने 48 लाख रुपये का स्टांप शुल्क भी अदा किया है। 

Sunny Leone Purchase Luxury Home In Mumbai For Rs 16 Crore
सनी लियोनी - फोटो : Instagram

सनी लियोनी का ये नया आशियाना अंधेरी वेस्ट के अटलांटिस नाम की बिल्डिंग में 12वीं मंजिल पर स्थित है। इस 5BHK अपार्टमेंट का कारपेट एरिया 3,967 वर्गमीटर है। इस अपार्टमेंट में तीन कार पार्किंग स्लॉट हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Sunny Leone Purchase Luxury Home In Mumbai For Rs 16 Crore
सनी लियोनी - फोटो : Instagram

सनी लियोनी के वर्कफ्रंट की बात करें तो वह दिनों रिएलिटी टीवी शो ‘स्प्लिट्सविला’ के सीजन 13 की शूटिंग में व्यस्त हैं। इसके साथ ही वह विक्रम भट्ट द्वारा निर्देशित वेब सीरीज़ 'अनामिका' की शूटिंग कर रही हैं। इस सीरीज में उनके साथ सोनाली सहगल लीड रोल में नजर आएंगी।

विज्ञापन
Sunny Leone Purchase Luxury Home In Mumbai For Rs 16 Crore
सनी लियोनी - फोटो : Instagram

बता दें कि सनी लियोनी ने रियलिटी शो 'बिग बॉस' के पांचवे सीजन में हिस्सा लिया था और यही से उन्हें पहचान मिली थी। इसके बाद एक्ट्रेस ने फिल्म 'जिस्म 2' से डेब्यू किया। उसके बाद उन्होंने फिल्म 'जैकपॉट','रागिनी एमएमएस 2','एक पहेली लीला' और 'वन नाइट स्टैंड' जैसी फिल्मों में काम किया। इसके अलावा एक्ट्रेस ने कुछ एल्बम सॉन्ग में भी काम किया।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed