{"_id":"602139948ebc3e74a5421d82","slug":"sunny-leone-refutes-cheating-charge-said-misreporting-is-dangerous","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"29 लाख की धोखाधड़ी के आरोप पर बोलीं सनी लियोनी, गलत जानकारी हमेशा खतरनाक होती है","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
29 लाख की धोखाधड़ी के आरोप पर बोलीं सनी लियोनी, गलत जानकारी हमेशा खतरनाक होती है
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अमरीन हुसैन
Updated Mon, 08 Feb 2021 06:52 PM IST
विज्ञापन
1 of 6
सनी लियोनी
- फोटो : Social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
सनी लियोनी ने खुद पर लगे धोखाधड़ी के आरोप पर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने इन सभी आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया है। कहा है कि आधी जानकारी उतनी ही खतरनाक होती है जितनी गलत रिपोर्टिंग। यह कहकर उन्होंने उनके खिलाफ फैली धोखाधड़ी की बातों का खंडन किया।
2 of 6
sunny leone
- फोटो : instagram
बता दें कि पिछले सप्ताह केरल पुलिस ने तिरुवनंतपुरम के एक निजी रिजॉर्ट में उनसे पूछताछ की थी। कोच्चि में एक इवेंट मैनेजर द्वारा कथित धोखाधड़ी मामले में दायर एक शिकायत के बाद पूछताछ की गई थी। अब सनी ने संबंधित सौदे में समय पर भुगतान नहीं करने का आरोप लगाया है।
3 of 6
sunny leone
- फोटो : instagram
कोच्चि और उसके आसपास कार्यक्रम का संचालन करने वाले आर. शियास ने केरल के डीजीपी के पास एक शिकायत दर्ज कराई थी, जिसमें आरोप लगाया गया था कि सनी ने राज्य में विभिन्न उद्घाटन समारोह में भाग लेने का वादा किया। इसके लिए उनसे 29 लाख रुपये भी लिए थे। लेकिन वे कार्यक्रम में उपस्थित नहीं हुईं। ये मामला 2019 की घटना से संबंधित है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
sunny leone
- फोटो : instagram
सनी ने अब आयोजकों पर गलत जानकारी साझा करने का आरोप लगाया है और उम्मीद है कि कानून न्याय करेगा। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि जितनी खतरनाक आधी जानकारी है उतना ही खतरनाक लोगों तक गलत जानकारी पहुंचाना भी है। इस बात को मेरे खिलाफ गलत तरीके से पेश किया जा रहा है।
विज्ञापन
5 of 6
sunny leone
- फोटो : instagram
सनी बोलीं कि एक कलाकार के रूप में काम ही मेरे लिए पूजा है। मैंने आयोजकों से कई बार कहा लेकिन वे एक निर्धारित तिथि के लिए प्रतिबद्ध नहीं थे। यह एक ट्रिक है किसी कलाकार को बांध के रखने की। मैंने कभी किसी को शिकायत का मौका नहीं दिया। हम मेहनत करके, जान जोखिम में डालकर काम करते हैं और ये लोग अंत में समय पर भुगतान नहीं करते।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।