{"_id":"5d2597ec8ebc3e6c926abac9","slug":"super-30-actor-hrithik-roshan-signs-satte-pe-satta-remake","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"सुपर 30 की रिलीज से पहले ऋतिक के हाथ लगी बड़े बजट की फिल्म, दूसरी बार निभाएंगे 'अमिताभ' का रोल","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
सुपर 30 की रिलीज से पहले ऋतिक के हाथ लगी बड़े बजट की फिल्म, दूसरी बार निभाएंगे 'अमिताभ' का रोल
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अपूर्वा राय
Updated Wed, 10 Jul 2019 01:34 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
satte pe satta
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
सुपर 30 की रिलीज से पहले ऋतिक रोशन ने एक और फिल्म साइन कर ली है। फिल्म अमिताभ बच्चन और हेमा मालिनी स्टारर क्लासिक मूवी 'सत्ते पे सत्ता' का रीमेक होगी। इसे रोहित शेट्टी प्रोड्यूस करेंगे तो वहीं फराह खान इसका निर्देशन करेंगी। फिल्म सत्ते पे सत्ता के रीमेक की कोशिश पिछले कई सालों से चल रही है। सबसे पहले इसमें अमिताभ बच्चन वाला किरदार संजय दत्त करने वाले थे। फिर इस साल खबरें आईं कि शाहरुख खान ने ये किरदार करने को हामी भर दी है। लेकिन, आखिर में यह कालजयी किरदार ऋतिक रोशन की झोली में आकर गिरा है।
2 of 5
Hrithik Roshan
सात साल पहले आई फिल्म अग्निपथ की रीमेक में बिग बी अमिताभ बच्चन का मशहूर किरदार विजय दीनानाथ चौहान अदा कर चुके फिल्मी जगत के काबिल अभिनेता ऋतिक रोशन एक बार फिर अमिताभ बच्चन के किरदार को निभाते नज़र आएंगे। ये किरदार है फिल्म सत्ते पे सत्ता के रवि आनंद का। फिल्म सुपर 30 के प्रचार प्रसार में व्यस्त ऋतिक ने अपनी अगली फिल्म साइन कर ली है।
3 of 5
सत्ते पे सत्ता
इस बड़े खुलासे के साथ एक और खुलासा हुआ है। ये खुलासा है दीपिका पादुकोण के किरदार का। दीपिका पादुकोण ने भी इस फिल्म को साइन कर लिया है। इसीके चलते अब बिग बी अमिताभ और ड्रीम गर्ल हेमा मालिनी के किरदार में ऋतिक और दीपिका नज़र आने वाले हैं। बता दें कि 'सत्ते पे सत्ता' फिल्म 1982 में रिलीज हुई थी जिसमें अमिताभ बच्चन, हेमा मालिनी, अमजद खान और शक्ति कपूर मुख्य भूमिका में थे। इस फिल्म को राज एन. सिप्पी ने डायरेक्ट किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
ऋतिक, दीपिका
- फोटो : instagram
ऐसा पहली बार होगा की ये दोनों कलाकार बड़े पर्दे पर एक साथ नज़र आएंगे। वैसे तो अभी दोनों ही कलाकार अपनी अपनी अगली फिल्मों पर काम कर रहे हैं। जहां एक तरफ दीपिका पादुकोण फिल्म 83 की शूटिंग में व्यस्त हैं, वहीं दूसरी तरफ ऋतिक भी यश राज फिल्म्स के बैनर तले बन रही फिल्म पर काम कर रहे हैं। इन प्रोजेक्ट्स के खत्म होने के बाद ही दोनों कलाकार इस प्रोजेक्ट पर काम शुरू करेंगे।
विज्ञापन
5 of 5
super 30
- फोटो : Twitter
बात करें सुपर 30 की तो इसमें ऋतिक के अलावा टीवी सीरियल्स में काम कर चुकीं एक्ट्रेस मृणाल ठाकुर नजर आएंगी। मृणाल इससे पहले टीवी सीरियल ‘कुमकुम भाग्य’ में काम कर चुकी हैं। वहीं 'सुपर 30' से पहले वो 'लव सोनिया' में नजर आ चुकी हैं। इन दोनों के अलावा पंकज त्रिपाठी, नंदिश सिंह संधू, विरेंद्र सक्सेना और अमित साध जैसे कलाकार भी इस फिल्म में दिखाई देंगे। फिल्म 12 जुलाई को रिलीज हो रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।