फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सुपर 30 हिट होते ही डांस करने लगीं ऋतिक की मां, 16 लाख से ज्यादा लोगों ने देखा वीडियो

Tue, 23 Jul 2019 01:16 PM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Mishra Mishra Updated Tue, 23 Jul 2019 01:16 PM IST
विज्ञापन
super 30  hrithik roshan mother pinky roshan dances on jugraafiya in gym
Pinky Roshan - फोटो : Social Media

बिहार के गणितज्ञ आनंद कुमार की जीवनी पर बनी फिल्म 'सुपर 30' बाक्स ऑफिस पर सफलता के झंडे गाड़ रही है। ऋतिक रोशन ने इस फिल्म में आनंद कुमार का किरदार निभाया है। फिल्म अब 100 करोड़ के क्लब में शामिल हो चुकी है। ऋतिक की इस सफलता से उनके परिवार वाले भी काफी खुश हैं। हाल ही में उनकी मां पिंकी रोशन जुगरफिया गाने पर डांस करती हुई नजर आईं।

super 30  hrithik roshan mother pinky roshan dances on jugraafiya in gym
Pinky Roshan - फोटो : Social Media

ऋतिक रोशन ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है। वीडियो में पहले उनकी मां जिम में कसरत करती हुईं नजर आ रही हैं। डंबल उठाते हुए वो थक जाती हैं और फिर जुगरफिया गाने पर डांस करने लगती हैं। ऋतिक ने इसे शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा- 'आप इसकी प्रतीक्षा करेंl’ ये वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। 
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Wait for it... #championoflife #supermom #loveyoumama only a mother can express joy like this ❤️

A post shared by Hrithik Roshan (@hrithikroshan) on

super 30  hrithik roshan mother pinky roshan dances on jugraafiya in gym
Hrithik Roshan - फोटो : amar ujala mumbai

हाल ही में जब फिल्म की सफलता पर जब मीडिया ने ऋतिक रोशन की राय जानी तो एक्टर ने कहा कि मेरी फिलिंग्स ठीक वैसी है जैसे मेरी पहली फिल्म 'कहो ना प्यार है' के लिए थी'। इसके लिए लोगों का बहुत प्यार मिल रहा है। वहीं क्रिटिक्स को भी फिल्म ने बहुत लुभाया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
super 30  hrithik roshan mother pinky roshan dances on jugraafiya in gym
Super 30 - फोटो : Social Media

फिल्म में दिखाया गया है कि कैसे आनंद कुमार अपना कोचिंग सेंटर खोलते हैं औऱ गरीब बच्चों को फ्री शिक्षा देते हैं, लेकिन इन सब के लिए उन्हें बहुत संघर्ष करना पड़ता है। पिछले कुछ साल ऋतिक रोशन के लिए कुछ खास अच्छे नहीं रहे। उनकी आखिरी हिट फिल्म 'काबिल' थी जो 2017 में रिलीज हुई थी। वहीं ऋतिक की बिग बजट फिल्म 'मोहन जोदाड़ो' बाक्स ऑफिस पर बुरी तरह से पिट गयी थी।

विज्ञापन
super 30  hrithik roshan mother pinky roshan dances on jugraafiya in gym
super 30 - फोटो : Twitter

ऋतिक रोशन आगे कहते हैं कि जब डायरेक्टर विकास बहल पर मीटू मूवमेंट के दौरान सैक्सुअल हैरासमेंट का आरोप लगा था औऱ आनंद कुमार के खिलाफ भी कुछ आईआईटी छात्रों ने आरोप लगाए थे तो इस वजह से हमें फिल्म की रिलीज टालनी पड़ी थी। इसकी वजह से मैं बहुत दुखी हो गया था। ये हमारे लिए बहुत मुश्किल फैसला था जो कि फिल्म के लिए लेना पड़ा। चाहे वो 'मी टू' कैंपेन की वजह से फिल्म रोकना हो या फिर रिलीज को आगे बढ़ाना हो।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed