हिंदी फिल्मों में विलेन की एक खास भूमिका रहती है। विलेन जितना खतरनाक होगा, हीरो पर दबाव उतना ही ज्यादा होगा। देखा जाए तो जिन फिल्मों में विलेन का रोल दमदार रहा है वो ज्यादातर हिट ही हुई हैं। लोगों को भी उनकी निजी जिंदगी के बारे में जानने में दिलचस्पी रहती है। आज हम आपको बॉलीवुड के सबसे खतरनाक खलनायकों के बच्चों के बारे में बताएंगे जिनके बारे में आप शायद नहीं जानते होंगे।
बॉलीवुड: ये हैं इन पांच खूंखार विलेन्स के बेटे, गब्बर सिंह का बेटा तो इस सुपरहिट वेब सीरीज में आया नजर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमरीश पुरी को बॉलीवुड का सबसे सफल खलनायक माना जाता है। मिस्टर इंडिया, नायक, गदर, दिलजले, नगिना, करण अर्जुन, तहलका और घायल जैसी फिल्मों में उन्होंने शानदार भूमिका निभाई। विलेन के अलावा भी उन्होंने कई और किरदार निभाए। हालांकि अमरीश पुरी के बेटे राजीव पुरी की सिनेमा में कोई दिलचस्पी नहीं रही। वे मरीन नेवीगेटर हैं।
शक्ति कपूर ने हर किरदार को जैसे जिया है। वे जितने सफल विलेन की भूमिका में रहे हैं उतना ही कमाल उन्होंने हास्य किरदारों में भी किया है। शक्ति कपूर की बेटी श्रद्धा कपूर ने तो फिल्मों में खूब नाम कमाया लेकिन उनके बेटे सिद्धार्थ कपूर को खास पहचान नहीं मिली। सिद्धार्थ पलटन, भूत, यारम और हसीना पारकर जैसी फिल्मों में नजर आ चुके हैं।
डैनी डेन्जोंगपा
अभिनेता डैनी डेन्जोंगपा की अदाकारी तो कमाल की रही है। उन्होंने अपने हर किरदार को बखूबी निभाया। कांचा चीना, बख्तावर, खुदा बख्श जैसे किरदार निभाकर डैनी ने बॉलीवुड के खलनायकों में अपनी एक अलग जगह बनाई। डैनी के बेटे का नाम रिन्जिंग डेन्जोंगपा है। वह जल्द ही बॉलीवुड में अपना डेब्यू करने वाले हैं।
बॉलीवुड में जब भी बात आती है विलेन या नेगेटिव किरदार की तो गुलशन ग्रोवर के बैड मैन किरदार को हमेशा याद किया जाता है। उन्होंने लगभग 400 फिल्में अपने नाम दर्ज की हुई हैं और अपनी ज्यादातर फिल्मों में उन्होंने सिर्फ विलेन का ही किरदार निभाया। उनके बेटे का नाम संजय ग्रोवर है और वे एक मशहूर बिजनेसमैन हैं।