फिल्म निर्देशक रामगोपाल वर्मा की फिल्म 'लक्ष्मी NTR' की रिलीज पर लगाई गई रोक के खिलाफ की गई अपील पर जल्द सुनवाई से सुप्रीम कोर्ट ने इंकार कर दिया है। यह फिल्म तेलगु देशम के संस्थापक NT रामाराव के जीवन पर आधारित है।
रामगोपाल वर्मा की फिल्म 'लक्ष्मी NTR' की रिलीज पर सुप्रीम कोर्ट का जल्द सुनवाई से इंकार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दरअसल, आंध्र प्रदेश हाईकोर्ट ने रामगोपाल वर्मा की फिल्म 'लक्ष्मी NTR' की रिलीज रोक लगा दी थी। चीफ जस्टिस रंजन गोगोई की अध्यक्षता वाली पीठ ने निर्माता के वकील से कहा कि याचिका पर तय प्रक्रिया के तहत सुनवाई होगी। इस मामले की जल्द सुनवाई फिलहाल नहीं हो सकती।
Supreme Court today refused to give an urgent hearing to an appeal filed against the stay on release of director Ram Gopal Verma's film 'Lakshmi's NTR'. pic.twitter.com/57kitpHIrs
फिल्म Lakshmi’s NTR का TDP जमकर विरोध कर रही है। इसकी वजह है फिल्म का विषय। NTR की पार्टी TDP का मानना है कि Lakshmi’s NTR की फिल्म आंध्र प्रदेश के चीफ मिनिस्टर चंद्रबाबू नायडू की इमेज को नुकसान पहुंचा सकती है। इसलिए फिल्म राज्य में रिलीज नहीं हो पाई है।
लक्ष्मी पार्वती एनटीआर की दूसरी पत्नी है। NTR की जिंदगी में पार्वती की एंट्री 90 के दशक में हुई थी। NTR ने लक्ष्मी पार्वती से साल 1993 में शादी की। एनटीआर के दामाद और चीफ मिनिस्टर चंद्रबाबू नायडू ने सितंबर 1995 में चाल चलते हुए सितंबर में उन्हें सत्ता से बेदखल कर दिया था। इसके बाद जनवरी 1996 में एनटीआर की मौत हो गई थी।