{"_id":"5c302baabdec2256f03ea2ba","slug":"surabhi-rana-comment-back-to-s-sreesanth-after-bigg-boss-season-12","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"श्रीसंथ ने सुरभि राणा पर लगाए थे गंभीर आरोप, अब किया पलटवार, बोलीं- औरत को कैसे व्यवहार करना है....","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
श्रीसंथ ने सुरभि राणा पर लगाए थे गंभीर आरोप, अब किया पलटवार, बोलीं- औरत को कैसे व्यवहार करना है....
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अपूर्वा राय
Updated Sat, 05 Jan 2019 09:35 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
Sreesanth Surbhi Rana
- फोटो : twitter
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
'बिग बॉस सीजन 12' में श्रीसंथ सुरभि राणा की लड़ाई ने जबरदस्त सुर्खियां बटोरी। एक दूसरे को अपशब्द कहने से लेकर धक्का देने तक दोनों पूरे सीजन में एक दूसरे के साथ लड़ते हुए ही दिखाई दिए। अब लगता ही बिग बॉस 12 से शुरू हुई दोनों की लड़ाई आगे भी जारी रहने वाली है।
2 of 5
surbhi rana
बिग बॉस 12 से निकलते ही जहां एक तरफ श्रीसंथ ने सुरभि राणा पर जमकर हमला बोला तो वहीं अब सुरभि ने भी अपनी प्रतिक्रिया दे दी है। सुरभि ने कहा है- श्रीसंथ अभी भी बिग बॉस में ही हैं, मैं इससे बाहर निकल चुकी हूं। मैं उनका सम्मान करती हूं। बिग बॉस में सभी कंटेस्टेंट के साथ कुछ न कुछ ऐसा हुआ, जिसे नहीं दिखाया गया। श्रीसंथ ने भी कुछ चीजें ऐसी कीं, जिन पर बात होना चाहिए।
3 of 5
सुरभि राणा
सुरभि ने आगे कहा- उन्होंने मुझे काफी दुख दिया, मेरी भी फैमिली है। कोई आपके कैरेक्टर पर सवाल उठाएगा तो मैं बोलूंगी। मैं ये नहीं कह रही कि मैं हर जगह सही हूं, मैंने कई ऐसी चीजें की, जो गलत थीं लेकिन मैंने उन्हें सुधारने की कोशिश की। किसी को भी ये बताने की जरूरत नहीं है कि एक औरत को कैसे व्यवहार करना चाहिए। ये मुझे बहुत अच्छे से आता है। मैं श्रीसंथ से कहना चाहती हूं कि वे अपनी जिंदगी देखें और आगे बढ़ें।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
sreesanth
- फोटो : voot
बता दें एक इंटरव्यू में श्रीसंथ ने कहा था कि सुरभि राणा का व्यवहार घर में हद से ज्यादा खराब था। कुछ नियम बिग बॉस द्वारा घर के कंटेस्टेंट के लिए तय थे जिनका उल्लंघन नहीं होना चाहिए था। शो के दौरान सुरभि ने दीपिका का गला इतनी जोर से पकड़ा कि वह गिर गई थीं। यह सब नहीं दिखाया गया। इतना ही नहीं सुरभि ने ऐसा ही कुछ सृष्टि रोडे के साथ भी किया था।
विज्ञापन
5 of 5
bigg boss
'बिग बॉस' फिनाले के बाद श्रीसंथ अपने परिवार और कंटेस्टेंट के साथ पार्टी करते हुए नजर आए। फिनाले खत्म होते ही दीपक को 3 बड़े बजट की फिल्मों के अलावा रियलिटी शो 'खतरों के खिलाड़ी' के अगले सीजन के लिए साइन कर लिया गया है। खैर बिग बॉस सीजन 12 शो भले ही खत्म हो गया है, लेकिन यह शो लगातार सुर्खियों में छाया बना हुआ है। अब देखना ये है कि शो से बाहर आए घरवालों और क्या नए खुलासे करते हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।