फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पांच खबरें: सुरेखा सीकरी का निधन और भूषण कुमार पर महिला ने लगाया बलात्कार का आरोप

Sat, 17 Jul 2021 12:07 AM IST
शुभांगी गुप्ता एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शुभांगी गुप्ता Updated Sat, 17 Jul 2021 12:07 AM IST
विज्ञापन
Surekha Sikri Passed Away and T-Series managing director Bhushan Kuamr accused of alleged rape
सुरेखा सीकरी - फोटो : Instagram

राष्ट्रीय फ़िल्म पुरस्कार विजेता अभिनेत्री सुरेखा सीकरी का मुंबई में निधन हो गया है। जानकारी के अनुसार 75 वर्ष की आयु में कार्डियक अरेस्ट के चलते उन्होंने आखिरी सांस ली। मशहूर सीरियल बालिका वधू में दादी सा की भूमिका निभाने वाली सुरेखा के निधन से हिंदी टीवी जगत में शोक की लहर है। 75 साल की उम्र में आज सुबह उनका देहांत हो गया। दूसरे ब्रेन स्ट्रोक के बाद वह काफी परेशानी में थीं।

Surekha Sikri Passed Away and T-Series managing director Bhushan Kuamr accused of alleged rape
टी सीरीज के मालिक भूषण कुमार - फोटो : सोशल मीडिया

टी सीरीज के संस्थापक व कैसेट किंग गुलशन कुमार के बेटे और टी सीरीज कंपनी के मैनेजिंग डायरेक्टर भूषण कुमार के खिलाफ बलात्कार का केस दर्ज किया गया है। भूषण कुमार पर आरोप है कि उन्होंने टी सीरीज के प्रोजेक्ट में काम दिलाने का लालच देकर एक 30 साल की महिला के साथ बलात्कार किया है। उनके खिलाफ ये रेप केस मुंबई के डीएन नगर पुलिस ने दर्ज किया है। अभी तक केस में कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है।

Surekha Sikri Passed Away and T-Series managing director Bhushan Kuamr accused of alleged rape
रघुबीर यादव - फोटो : सोशल मीडिया

अभिनेता रघुबीर यादव अपने करियर में एक से एक नायाब फिल्मों का काम फैंस के दिलों पर राज करते हैं। अब एक्टर इन दिनों अपनी निजी जिंदगी को लेकर सुर्खियों में हैं। दरअसल, एक्टर का तलाक का मामला काफी बिगड़ गया है। एक्टर की वाइफ ने हाल ही में कुछ चौंकाने वाले दावे किए हैं। मालूम हो कि रघुबीर यादव और उनकी पत्नी पूर्णिमा खरगा लंबे समय से अलग रह रहे हैं। अब हाल ही में पूर्णिमा ने कहा कि उन्हें एलिमनी के पैसे नहीं मिल रहे हैं। इस बारे में रघुबीर यादव ने कोई प्रतिक्रिया दी है। खबरों की मानें तो रघुबीर यादव के वकील का इस मामले पर कहना ही पूर्णिमा अधिक पैसे की मांग कर रही हैं। लेकिन पूर्णिमा का कहना है रघुबीर उनको पैसे देना नहीं चाहते हैं, वह इसके लिए उनको परेशान कर रहे हैं। उनके अनुसार रघुबीर जानबूझकर ये सब कर रहे। रघुबीर मेंटेनेंस की रकम नहीं चुका रहे हैं।

आरोप: 'रघुबीर यादव की वजह से गहने गिरवी रखकर चला रही हूं खर्च', अभिनेता पर पत्नी ने लगाया आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
Surekha Sikri Passed Away and T-Series managing director Bhushan Kuamr accused of alleged rape
सविता बजाज - फोटो : सोशल मीडिया

शगुफ्ता अली, बाबा खान के बाद कई फिल्मों में काम कर चुकीं सीनियर एक्ट्रेस सविता बजाज (Savita Bajaj) भी पाई-पाई को मोहताज हो गई हैं। सविता बजाज कोरोना और फिर बीमारी के बाद आर्थिक तंगी से जूझ रही हैं। हाल ही में मदद की गुहार लगाते हुए सविता बजाज ने बताया कि उनकी सारी जमा पूंजी खत्म हो गई है और अब उनके लिए गुजारा करना मुश्किल हो गया है। सविता बजाज की हालत ऐसी है कि एंबुलेंस के स्ट्रेचर पर लेटीं अभिनेत्री ने कहा था कि मेरा गला घोंटकर मुझे मार दो। मुझे ऐसी जिंदगी नहीं जीनी है। इससे बेहतर ये है कि मैं मर जाऊं। मेरा इस दुनिया में कोई नहीं है, जो मुझे संभाले। 

कोरोना की मार: 'प्लीज मेरा गला घोंटकर मुझे मार दें', तंगी से जूझ रहीं सविता बजाज मांग रही हैं मौत की भीख

विज्ञापन
Surekha Sikri Passed Away and T-Series managing director Bhushan Kuamr accused of alleged rape
थलापति विजय - फोटो : सोशल मीडिया

साउथ फिल्मों के सुपरस्टार थलापति विजय पर मद्रास हाई कोर्ट ने मंगलवार को 1 लाख रुपये का जुर्माना लगाया था।विजय पर आरोप है कि उन्होंने साल 2012 में अपनी एक लग्जरी कार को लंदन से मंगवाया था, उस कार का उन्होंने कर (टैक्स) अदा नहीं किया जिसके चलते उन पर जुर्माना लगाया गया है। हालांकि हाई कोर्ट के जज ने विजय के खिलाफ ऐसा बयान दे दिया जिससे उनके फैंस भड़क गए। इसके बाद से फैंस लगातार अपने सुपरस्टार को समर्थन दिखा रहे हैं। अब ताजा खबर ये सामने आई  है कि विजय ने हाई कोर्ट के न्यायधीश द्वारा दिए गए बयानों को चुनौती देने का फैसला किया है। उनके वकील कुमारसन ने मीडिया में इस स्टेटमेंट की पुष्टि की है।

साउथ सिनेमा: हाई कोर्ट के जज के बयान के खिलाफ फिर से कोर्ट में अपील करेंगे एक्टर विजय, ये है मामला

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed