फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Surveen Chawla Casting Couch: सुरवीन चावला भी हुई थीं कास्टिंग काउच की शिकार, फिल्म के दौरान पूछा गया था कमर और....

Wed, 15 Dec 2021 09:15 PM IST
कुमार संभव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: कुमार संभव Updated Wed, 15 Dec 2021 09:15 PM IST
विज्ञापन
Surveen Chawla reveals her waist and chest size were questioned during her first film meeting in Mumbai
सुरवीन चावला - फोटो : इंस्टाग्राम

बॉलीवुड में कास्टिंग काउच के मामले अक्सर सामने आते रहते हैं। कई अभिनेत्रियां इसकी जानकारी दे चुकी हैं। अब इस लिस्ट में सुरवीन चावला का नाम भी जुड़ गया है और उनके खुलासे से बॉलीवुड में हड़कंप मच गया है। दरअसल, सुरवीन ने बताया कि मुंबई में शुरुआती दिनों में उन्हें बॉडी शेमिंग से दो चार होना पड़ा। मीडिया को दिए एक इंटरव्यू में उन्होंने इस शर्मनाक घटना का खुलासा किया। उस दौरान अपने वजन की वजह से उन्हें बॉडी शेमिंग से भी जूझना पड़ा। अभिनेत्री ने बताया कि उनकी पहली फिल्म की मीटिंग के दौरान उनसे उनका वजन, कमर और सीने का माप पूछा गया।

बॉलीवुड के बारे में दी यह जानकारी

Surveen Chawla reveals her waist and chest size were questioned during her first film meeting in Mumbai
सुरवीन चावला - फोटो : instagram

सुरवीन ने बताया कि बॉलीवुड में आज भी बड़े पैमाने पर कास्टिंग काउच हो रहा है। उन्होंने इंटरव्यू के दौरान बताया कि यह पागलपन है। यहां कामयाब होने के पैमाने क्या हैं? वे लोग कौन हैं? उन्होंने बताया कि वह बेहद अलग वक्त था। उस दौरान हर कोई कास्टिंग काउच का शिकार होता था। वह काफी कठिन वक्त था। 

कास्टिंग काउट पर कही यह बात

Surveen Chawla reveals her waist and chest size were questioned during her first film meeting in Mumbai
सुरवीन चावला - फोटो : instagram

सुरवीन कहती हैं कि अब मैं उस बारे में बात नहीं करना चाहती हूं। मुझे नहीं लगता कि अपनेआप को साबित करने के लिए इस तरह के पैमाने होने चाहिए। आप कहां हैं और कहां पहुंचना चाहते हैं, इसके लिए आपको खुद पर विश्वास होना चाहिए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

2003 में हुआ था सुरवीन का डेब्यू

Surveen Chawla reveals her waist and chest size were questioned during her first film meeting in Mumbai
पूजा बत्रा, सुरवीन चावला - फोटो : सोशल मीडिया

बता दें कि सुरवीन ने 2003 में टीवी सीरियल 'कहीं तो होगा' से अभिनय के क्षेत्र में कदम रखा था। इसके बाद उन्होंने बॉलीवुड की कई फिल्मों हम तुम शबाना, अगली और हेट स्टोरी-2 में भी काम किया। इसके अलावा वह सैक्रेड गेम्स में भी अपने अभिनय का जलवा दिखा चुकी हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed