सलमान खान फिल्म जगत में एक ऐसे सितारे हैं जिनका नाम कई अभिनेत्रियों से जुड़ा है। उनकी जिंदगी में कई लड़कियां आईं, लेकिन अंतत सलमान खान को अपने टूटे दिल के साथ ही रहना पड़ा। रिपोर्ट्स की माने तो सलमान खान इन दिनों यूलिया वंतूर को डेट कर रहे हैं। लेकिन एक शख्स है जिससे सलमान खान का खास लगाव है और वो शख्स कोई और नहीं बल्कि बॉलीवुड की बार्बी डॉल कही जाने वाली अभिनेत्री कटरीना कैफ हैं। कटरीना कैफ उन अभिनेत्रियों में शुमार हैं जिनका नाम सलमान खान के साथ काफी जुड़ा है।
आगे पढ़ने के लिए लॉगिन या रजिस्टर करें
अमर उजाला प्रीमियम लेख सिर्फ रजिस्टर्ड पाठकों के लिए ही उपलब्ध हैं
अमर उजाला प्रीमियम लेख सिर्फ सब्सक्राइब्ड पाठकों के लिए ही उपलब्ध हैं
फ्री ई-पेपर
सभी विशेष आलेख
सीमित विज्ञापन
सलमान खान के दिल में हैं कटरीना के लिए खास जगह
सलमान खान कटरीना कैफ की कितनी परवाह करते हैं ये तो समय-समय फैंस को देखने को मिला ही है। कटरीना जब भी सलमान खान के सामने कुछ बोलती हैं तो सलमान खान बड़े ही ध्यान से उनकी बातों को सुनते हैं। बॉलीवुड के दबंग स्टार सलमान कई बार पब्लिकली मंच पर कटरीना कैफ की तारीफ भी कर चुके हैं। सलमान खान ने कई बार खुद इस बात को माना है कि कटरीना कैफ उन अभिनेत्रियों में शामिल हैं जिन्होंने अपने करियर को इस मुकाम तक लाने के लिए कड़ी मेहनत की है।
कपिल शर्मा ने पूछा था ये सवाल
हालांकि सलमान खान कटरीना को कितना पसंद करते हैं इस बात का खुलासा खुद सलमान खान ने एक शो के दौरान किया था। दरअसल कपिल शर्मा ने एक शो के दौरान सलमान खान और कटरीना को मंच पर आमंत्रित किया। शो में कपिल ने मजाक-मजाक में सलमान खान से ये पूछ डाला कि क्या वो सोशल मीडिया पर लड़कियों की तस्वीरें जूम करके देखते हैं?
सलमान खान ने खोला था दिल का राज
कपिल शर्मा के इस सवाल का जवाब देते हुए सलमान खान ने खुलकर कहा था कि वो किसी अन्य लड़की की तस्वीर को तो नहीं, लेकिन इनकी(कटरीना की तरफ इशारा करते हुए) हर तस्वीर को जूम करके देखते हैं। सलमान खान के साथ खडीं कटरीना कैफ ने हालांकि इस पर अपनी कोई प्रतिक्रिया नहीं दी थी।
सलमान खान के साथ है अच्छी दोस्ती
आज भले ही कटरीना कैफ विक्की कौशल की दुलहनियां बन चुकी हों, लेकिन सलमान खान और उनके परिवार के साथ कटरीना का काफी करीबी रिश्ता है। उनका पूरा परिवार कटरीना को काफी पसंद करता है। कटरीना ने अपनी शादी में खान परिवार को खास न्यौता भेजा था। हालांकि सलमान खान द-बैंग टूर में व्यस्त होने के कारण उनकी शादी में शामिल नहीं हो पाएं।
इस फिल्म में जल्द साथ आएंगे सलमान कटरीना
शादी के बाद कटरीना अब जल्द ही सलमान खान के साथ फिल्म टाइगर 3 में नजर आने वाली हैं। अपनी शादी के कटरीना ने फिल्म से ब्रेक लिया था, लेकिन रिपोर्ट्स की माने तो वो जल्द ही अपने काम पर लौटेंगी। रिपोर्ट्स की माने तो सलमान खान ने कटरीना और विक्की की शादी के बाद उन्हें तोहफे के रूप में रेंज रोवर कार गिफ्ट की है।