फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

रिलीज से पहले विवादों में फंसी 'सोनचिड़िया', पूर्व डकैत ने हाईकोर्ट में याचिका दायर कर की ये मांग

Thu, 28 Feb 2019 06:39 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: anand anand Updated Thu, 28 Feb 2019 06:39 PM IST
विज्ञापन
Sushant Singh and bhumi Pednekar Sonchiriya come in Controversy due to role of robber man singh
Sonchiriya - फोटो : social media
मनोज बाजपेयी, सुशांत सिंह राजपूत और भूमि पेडनेेकर की फिल्म 'सोनचिड़िया' को लेकर विवाद खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है। चंबल के रहने वाले लोगों के बाद पूर्व डकैत मलखान सिंह और मान सिंह के पोते ने इस फिल्म को लेकर अपना विरोध जताया है। इन्होंने फिल्म के मेकर्स के खिलाफ हाईकोर्ट में याचिका दर्ज की है।
Sushant Singh and bhumi Pednekar Sonchiriya come in Controversy due to role of robber man singh
Sushant Singh Rajput - फोटो : file photo
गौरतलब है कि 'सोनचिड़िया' में चंबल के 1970 के दशक की कहानी बड़े पर्दे पर दिखाई जाएगी। जिसमें कई गुट संघर्ष करते दिखेंगे। फिल्म का ट्रेलर देखने के बाद मलखान सिंह ने 'सोनचिड़िया' के मेकर्स पर उनके रोल को तोड़ मरोड़कर पेश करने का आरोप लगाया है। साथ ही इस फिल्म के जरिए चंबल की छवि को बदनाम करने की कोशिश की गई है।
Sushant Singh and bhumi Pednekar Sonchiriya come in Controversy due to role of robber man singh
Bhumi Pednekar - फोटो : file photo
मीडिया में चल रही खबरों की मानें तो मलखान सिंह ने मध्य प्रदेश हार्टकोर्ट की ग्वालियर बेंच में मेकर्स के खिलाफ याचिका दायर की है। याचिका में मलखान सिंह ने दावा किया है कि फिल्म की कहानी उन पर आधारित है, लेकिन फिल्म में मुख्य किरदार का नाम "मान सिंह" बताया जा रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Sushant Singh and bhumi Pednekar Sonchiriya come in Controversy due to role of robber man singh
सोनचिड़िया - फोटो : सोशल मीडिया
पूर्व डकैत के वकील के अनुसार साल 1985 में लेखक कल्याण मुखर्जी और ब्रजराज सिंह ने मलखान सिंह की जिंदगी पर ''मलखान: द स्टोरी ऑफ ए बैंडिट किंग'' नाम की किताब लिखी थी। वकील का दावा है कि 'सोनचिड़िया' की कहानी इस किताब से प्रेरित है। वहीं दूसरी ओर मानसिंह के पोते जंडेल सिंह ने भी कोर्ट में याचिका दायर करते हुए कहा कि मेकर्स ने फिल्म में मानसिंह के नाम का इस्तेमाल से पहले उनके परिवार मंजूरी नहीं ली गई।
विज्ञापन
Sushant Singh and bhumi Pednekar Sonchiriya come in Controversy due to role of robber man singh
सोनचिड़िया - फोटो : file photo
मलखान सिंह और जंडेल सिंह ने रिलीज से पहले फिल्म दिखने की मांग की है। वहीं बीते दिनों चंबल के रहने वाले लोगों का कहना है कि फिल्म के ट्रेलर में जिस तरह डकैती, चोरी, अपहरण और हत्या को दिखाया गया है उससे इस इलाके की निगेटिव इमेज बनती है। इस तरह की इमेज से यहां के रहने वाले लोगों को नौकरी, शिक्षा और व्यापार में कठिनाईयां उठानी पड़ती हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed