सुशांत सिंह राजपूत केस में मुंबई पुलिस की जांच करण जौहर के धर्मा प्रोडक्शंस तक जा पहुंची है। धर्मा प्रोडक्शंस के सीईओ अपूर्व मेहता से मुंबई पुलिस ने आज पूछताछ की। अपूर्व अंबोली पुलिस स्टेशन में बयान दर्ज कराने पहुंचे हैं।
सुशांत सिंह राजपूत केस में धर्मा प्रोडक्शंस के सीईओ अपू्र्व मेहता से पूछताछ, करण जौहर का बयान भी होगा दर्ज
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलिस ने अपूर्व मेहता से फिल्म 'ड्राइव' की कॉन्ट्रैक्ट कॉपी भी मंगवाई थी। फिल्म 'ड्राइव' में सुशांत सिंह राजपूत और जैकलीन फर्नांडिस मुख्य भूमिका में थे। सूत्रों के मुताबिक फिल्म 'ड्राइव' को लेकर सुशांत और धर्मा प्रोडक्शन के बीच अनबन हुई थी। अब पुलिस इस एंगल से भी जांच कर रही है कि क्या करण जौहर और सुशांत के बीच कोई बहस हुई थी। बताया जा रहा है इस हफ्ते के आखिर तक करण जौहर का बयान दर्ज किया जाएगा।
गौरतलब है कि फिल्म 'ड्राइव' की रिलीज डेट कई बार टलती रही। पहले यह फिल्म बड़े पर्दे पर रिलीज होने वाली थी लेकिन बाद में इसे ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज किया गया। फिल्म रिलीज के वक्त ऐसी खबरें थीं कि 'ड्राइव' के ओटीटी पर रिलीज से सुशांत खुश नहीं थे।
सुशांत सिंह राजपूत के निधन के बाद सोशल मीडिया पर लगातार करण जौहर को निशाना बनाया जा रहा है। करण को बॉलीवुड में नेपोटिज्म और गुटबाजी को बढ़ावा देने का जिम्मेदार माना जा रहा है। सुशांत के निधन के बाद ऐसा कहा गया कि बॉलीवुड की गुटबाजी और खेमेबाजी की वजह से उनके हाथ से कई फिल्में निकल गई थीं जिसकी वजह से वो परेशान थे।
बीते सोमवार को मुंबई पुलिस ने महेश भट्ट से पूछताछ की थी। महेश भट्ट अपना बयान दर्ज कराने सांताक्रूज पुलिस स्टेशन पहुंचे थे। सूत्रों के मुताबिक महेश भट्ट से सुशांत सिंह राजपूत और रिया चक्रवर्ती के रिश्तों को लेकर पूछताछ की गई थी। इसके अलावा उनकी फिल्मों से सुशांत को बाहर करने पर भी सवाल पूछे गए थे।