फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ड्रग्स कनेक्शन में निर्माता मधु मंटेना से एनसीबी की पूछताछ, जया साहा की चैट में आया था नाम

Wed, 23 Sep 2020 03:08 PM IST
shrilata biswas एंटरनेटमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरनेटमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: shrilata biswas Updated Wed, 23 Sep 2020 03:08 PM IST
विज्ञापन
Sushant singh Rajput case film producer madhu mantena at ncb office
मधु मंटेना - फोटो : एएनआई

सुशांत सिंह राजपूत केस में नारकोटिक्स नियंत्रण ब्यूरो की जांच जारी है। अभी तक एनसीबी कई लोगों से पूछताछ कर चुकी है। जिस तरह हर दिन नए नए नाम सामने आ रहे हैं उससे लग रहा है कि आने वाले दिनों में कई लोगों पर गाज गिर सकती है। रिया चक्रवर्ती और उनके भाई शौविक की गिरफ्तारी के बाद ड्रग्स कनेक्शन में सारा अली खान, रकुल प्रीत सिंह, श्रद्धा कपूर और दीपिका पादुकोण फंसती हुईं दिख रही हैं। इस लिस्ट में निर्माता मधु मंटेना का नाम भी जुड़ गया है। उनकी ड्रग चैट सामने आने के बाद एनसीबी ने उन्हें पूछताछ के लिए बुलाया।

Sushant singh Rajput case film producer madhu mantena at ncb office
मधु मंटेना - फोटो : एएनआई

एनसीबी ने मधु मंटेना को समन भेजा था जिसके बाद बुधवार को वो एनसीबी के ऑफिस पहुंचे। मधु मंटेना की जो चैट सामने आई है उसमें वो जया साहा से वीड मांग रहे हैं। जवाब में जया साहा, मधु को कहती हैं कि वो उन्हें वीड भेज देंगी।

Sushant singh Rajput case film producer madhu mantena at ncb office
मधु मंटेना - फोटो : एएनआई

कौन हैं मधु मंटेना
मधु मंटेना हिंदी के अलावा तमिल, तेलुगू और बांग्ला फिल्मों के प्रोडक्शन और डिस्ट्रीब्यूशन का काम संभालते हैं। 2008 में रिलीज हुई आमिर खान की फिल्म ‘गजिनी’ के वो सह निर्माता थे। यह फिल्म उस वक्त की सबसे ज्यादा कमाई वाली फिल्म थी। मधु मंटेना ने ‘लुटेरा’, ‘हंसी तो फंसी’, ‘क्वीन’, ‘बॉम्बे वेलवेट’, ‘उड़ता पंजाब’, ‘मुक्काबाज’ और ‘मनमर्जिया’ सहित अन्य फिल्मों को प्रोड्यूस कर चुके हैं। उन्होंने नीना गुप्ता की बेटी और मशहूर फैशन डिजाइनर मसाबा गुप्ता से शादी की थी। साल 2019 में दोनों का तलाक हो गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Sushant singh Rajput case film producer madhu mantena at ncb office
जया साहा - फोटो : एएनआई

एनसीबी की जया साहा से पूछताछ
सुशांत की पूर्व टैलेंट मैनेजर जया साहा और क्वान कंपनी के सीईओ ध्रुव चितगोपेकर से भी एनसीबी ने पूछताछ की है। जया साहा की चैट से कई अहम खुलासों के बाद नामी अभिनेत्रियों का ड्रग कनेक्शन सामने आया है। इसके बाद एनसीबी ने मामले में सख्ती दिखाई है। एनसीबी को अभिनेत्री नम्रता शिरोडकर और जया के बीच साल 2017 में हुई विस्तृत बातचीत का ब्योरा मिला है। इस चैट में जया साहा से नम्रता हार्ड ड्रग्स की मांग कर रही थीं।  

विज्ञापन
Sushant singh Rajput case film producer madhu mantena at ncb office
रिया चक्रवर्ती - फोटो : PTI

रिया चक्रवर्ती की याचिका पर सुनवाई टली
सुशांत सिंह राजपूत की मौत से जुड़े ड्रग्स मामले में गिरफ्तार अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती ने बॉम्बे हाईकोर्ट में जमानत याचिका दायर की थी। 23 सितंबर को हाईकोर्ट में सुनवाई होनी थी लेकिन मुंबई में भारी बारिश के कारण इस मामले पर सुनवाई नहीं हो पाई।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed