सब्सक्राइब करें

सुशांत केस: करण जौहर और एकता कपूर समेत सात हस्तियों को नोटिस, कोर्ट में हाजिर होने का आदेश

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Mishra Mishra Updated Tue, 13 Oct 2020 02:24 AM IST
विज्ञापन
Sushant Singh Rajput Case Muzaffarpur court send notice to seven film celebs including karan johar aditya chopra and ekta kapoor
सुशांत सिंह राजपूत, करण जौहर, एकता कपूर - फोटो : PTI

सुशांत सिंह राजपूत मामले को लेकर बिहार के मुजफ्फरपुर कोर्ट ने संजय लीला भंसाली, करण जौहर, साजिद नाडियाडवाला, भूषण कुमार, एकता कपूर, दिनेश विजयन और आदित्य चोपड़ा को कोर्ट में पेश होने का आदेश जारी कर दिया है। शिकायतकर्ता अधिवक्ता सुधीर ओझा ने इन सभी को सुशांत की मौत के लिए जिम्मेदार ठहराया है।

Trending Videos
Sushant Singh Rajput Case Muzaffarpur court send notice to seven film celebs including karan johar aditya chopra and ekta kapoor
आदित्य चोपड़ा, संजय लीला भंसाली और सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : फाइल

जिला एवं सत्र न्यायाधीश अपर राकेश मालवीय ने इन सात हस्तियों के खिलाफ नोटिस जारी कर 21 अक्तूबर को सुबह साढ़े दस बजे उपस्थित रहने का आदेश दिया है। इन सभी को खुद या अधिवक्ता के माध्यम से कोर्ट में उपस्थित होकर अपना पक्ष रखना है। आदेश नहीं मानने पर एक पक्षीय सुनवाई कर आदेश पारित किए जाने की चेतावनी दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Sushant Singh Rajput Case Muzaffarpur court send notice to seven film celebs including karan johar aditya chopra and ekta kapoor
सलमान खान - फोटो : instagram: colorstv

कोर्ट में सुनवाई के दौरान शिकायतकर्ता अधिवक्ता सुधीर कुमार ओझा ने कहा कि सभी आरोपियों के अधिवक्ताओं की उपस्थिति के बाद मामले में आगे की कार्यवाही हो सकेगी। इससे पहले जब सात अक्तूबर को सुनवाई हुई थी तब सलमान खान के वकील साकेत तिवारी कोर्ट में उपस्थित हुए थे। 

Sushant Singh Rajput Case Muzaffarpur court send notice to seven film celebs including karan johar aditya chopra and ekta kapoor
सुशांत सिंह राजपूत, करण जौहर, सलमान खान, एकता कपूर - फोटो : फाइल

क्या है पूरा मामला
सुशांत सिंह राजपूत की मौत को लेकर शिकायतकर्ता अधिवक्ता सुधीर कुमार ओझा ने 17 जून को कोर्ट में परिवाद दाखिल किया था। इसमें उन्होंने इन सभी आरोपियों पर सुशांत को प्रताड़ित करने और उन्हें खुदकुशी के लिए उकसाने का आरोप लगाया था। आठ जुलाई को सीजेएम कोर्ट ने घटना को क्षेत्राधिकार से बाहर बताते हुए परिवाद को खारिज कर दिया था। इस आदेश के खिलाफ ओझा ने 14 अगस्त को सलमान खान और करण जौहर सहित आठ हस्तियों के खिलाफ जिला व सत्र न्यायालय में रीविजनवाद दाखिल किया था।

विज्ञापन
Sushant Singh Rajput Case Muzaffarpur court send notice to seven film celebs including karan johar aditya chopra and ekta kapoor
सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : Twitter

गौरतलब है कि सुशांत सिंह राजपूत 14 जून को अपने फ्लैट में मृत पाए गए थे। पहले इस मामले की जांच मुंबई पुलिस कर रही थी। इसके बाद इसकी जांच सीबीआई को सौंप दी गई। फिलहाल सीबीआई के अलावा एनसीबी और ईडी भी इस केस की गहराई से जांच कर रही हैं।

तानाशाह वाले बयान पर हुई अर्जुन रेड्डी स्टार की आलोचना, अब इस तरह दिया जवाब

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed