सब्सक्राइब करें

सुशांत सिंह राजपूत मामले में एनसीबी के इस खुलासे ने फैंस को किया हैरान, कई दावों को किया खारिज

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: विजयाश्री गौर Updated Thu, 11 Feb 2021 10:00 AM IST
विज्ञापन
Sushant Singh Rajput Case: NCB Dispels Rumours of Filing Charge Sheet Soon
सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : Instagram

सुशांत सिंह राजपूत के निधन से जुड़े ड्रग्स मामले में एनसीबी लगातार जांच कर रही है। इस मामले में अभी तक बॉलीवुड और टीवी जगत के कई बड़े सितारों से पूछताछ भी की जा चुकी है। हालांकि ऐसी खबरें आ रहीं थीं कि सुशांत सिंह राजपूत मामले में एनसीबी की ओर से जल्द चार्जशीट दाखिल कर दी जाएगी, लेकिन एनसीबी ने इसे महज अफवाह बताया है। एनसीबी ने बुधवार को जल्द चार्जशीट दाखिल करने की अफवाहों को खारिज कर दिया। एजेंसी का कहना है कि अभी भी कई लिंक हैं जिनकी जांच होनी बाकी हैं।

Sushant Singh Rajput Case: NCB Dispels Rumours of Filing Charge Sheet Soon
सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : Instagram

ऐसे खबरें भी आ रही थीं कि प्रवर्तन निदेशालय ने एनसीबी के साथ अपनी मनी लॉन्ड्रिंग जांच के संबंध में एक रिपोर्ट साझा की है, लेकिन इन दावों का भी खंडन किया गया है। एनसीबी का कहना है कि अभी भी कई लिंक हैं जिन्हें जांचने की आवश्यकता है और एजेंसी व्यापक इलेक्ट्रॉनिक डेटा का भी अध्ययन कर रही है जो इस मामले के सिलसिले में कई लोगों के मोबाइल फोन से प्राप्त हुआ है।

Sushant Singh Rajput Case: NCB Dispels Rumours of Filing Charge Sheet Soon
रिया चक्रवर्ती - फोटो : Instagram

सुशांत सिंह राजपूत के निधन के बाद से न्याय की मांग की गई थी और अभिनेता की मौत पर कई तरह के सवाल उठाए गए थे। इसके बाद मौत की जांच में ड्रग्स का मामला भी सामने आ गया था। एनसीबी ने पिछले साल अगस्त में सुशांत सिंह राजपूत का केस अपने हाथ में लिया था और ड्रग्स से जुड़े दो मामले दर्ज किए थे। एजेंसी ने सुशांत सिंह राजपूत की कथित प्रेमिका रिया चक्रवर्ती और उनके भाई शौविक चक्रवर्ती को पिछले साल सितंबर में कई अन्य व्यक्तियों के साथ गिरफ्तार किया था। फिलहाल दोनों जमानत पर बाहर हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Sushant Singh Rajput Case: NCB Dispels Rumours of Filing Charge Sheet Soon
सारा अली खान, रिया चक्रवर्ती, रकुल प्रीत - फोटो : इंस्टाग्राम: saraalikhan95, rhea_chakraborty, rakulpreet

एजेंसी की जांच यहीं तक नहीं रुकी और बॉलीवुड के कई मशहूर सितारों से इस मामले में पूछताछ की गई थी। इसमें सारा अली खान, श्रद्धा कपूर, दीपिका पादुकोण, रकुल प्रीत सिंह जैसी अभिनेत्रियों से एजेंसी ने पूछताछ की थी। वहीं ईडी ने रिया चक्रवर्ती के मोबाइल से मिले चैट की अन्य सारी जानकारियां एनसीबी के साथ साझा की थी। इस चैट में मारिजुआना और अन्य ड्रग्स के इस्तेमाल और सप्लाई को लेकर बॉलीवुड के कई बड़े नाम सामने आए थे।

विज्ञापन
Sushant Singh Rajput Case: NCB Dispels Rumours of Filing Charge Sheet Soon
सुशांत ड्रग केस - फोटो : फाइल फोटो

सुशांत सिंह राजपूत से संबंध रखने वाले कई लोगों से एनसीबी ने ड्रग्स मामले में पूछताछ की थी। ड्रग्स सप्लाई और उपभोग के इस चेन में रिया के भाई शौविक चक्रवर्ती, सुशांत सिंह राजपूत की पूर्व मैनेजर जयंती साहा, दीपेश सावंत, सैमुअल मिरांडा जैसे अन्य कर्मचारियों के नाम सामने आए थे जो सुशांत के लिए काम किया करते थे। उन्हें ड्रग्स मामले में गिरफ्तार किया गया था और इनसे लंबी पूछताछ चली थी। रिया चक्रवर्ती, शौविक और दीपेश फिलहाल बेल पर हैं। बता दें कि अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत ने 14 जनवरी को मुंबई के बांद्रा वाले फ्लैट में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली थी। उनकी मौत ने पूरे बॉलीवुड में खलबली मचा दी थी और इंडस्ट्री की बहुत सी बातें खुलकर सामने आई थी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed