{"_id":"5f47801924145267983ef083","slug":"sushant-singh-rajput-case-rhea-chakraborty-revealed-about-her-europe-trip-with-actor","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"यूरोप ट्रिप पर रिया चक्रवर्ती ने सुशांत सिंह राजपूत के पैसों पर किए मजे, जानिए अभिनेत्री का जवाब","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
यूरोप ट्रिप पर रिया चक्रवर्ती ने सुशांत सिंह राजपूत के पैसों पर किए मजे, जानिए अभिनेत्री का जवाब
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: Avinash Pal
Updated Thu, 27 Aug 2020 03:18 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
सुशांत सिंह राजपूत और रिया चक्रवर्ती
- फोटो : Instagram: @sushantsinghrajput @rhea_chakraborty
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
सुशांत सिंह राजपूत केस की गुत्थी हर दिन उलझती ही जा रही है। नेपोटिज्म और भाई भतीजावाद से शुरू हुए इस मामले में अब ड्रग्स एंगल तक जुड़ गया है। सुशांत केस में मुख्य आरोपी अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती को माना जा रहा है। सुशांत के पिता केके सिंह ने रिया पर आरोप लगाया कि न सिर्फ अभिनेत्री ने दिवंगत अभिनेता के पैसों पर मजे किए बल्कि साथ ही साथ उसे मौत के लिए भी उकसाया। इन सब बातों के बीच किया की यूरोप ट्रिप भी खूब चर्चा में रही।
2 of 5
रिया चक्रवर्ती और सुशांत सिंह राजपूत
- फोटो : Instagram: @rhea_chakraborty
हाल ही में रिया चक्रवर्ती पर आरोप लगे थे कि उन्होंने सुशांत सिंह राजपूत के पैसों पर यूरोप ट्रिप की और न सिर्फ खुद बल्कि अपने परिवार को भी अभिनेता के पैसों से ही घुमाया फिराया। ऐसे में अब पहली बार रिया ने एक चैनल को दिए इंटरव्यू में इस मुद्दे पर अपनी बात रखी है और इन सभी आरोपों को बेबुनियाद बताया है।
3 of 5
सुशांत सिंह राजपूत और रिया चक्रवर्ती
- फोटो : सोशल मीडियाInstagram: @sushantsinghrajput @rhea_chakraborty
रिया ने एक चैनल को दिए इंटरव्यू में कहा, 'पेरिस में मेरा एक शूट था एक कंपनी के साथ। शियन, जो कि कपड़ों की कंपनी है उसका एक फैशन शो था। उसके भी चैट, सब प्रूफ हैं मेरे पास। उस फैशन शो को अटेंड करने के लिए मुझे पैरिस बुलाया जा रहा था। मेरी टिकटें बिजनेस क्लास और होटल की टिकटें बुक थीं।'
रिया ने इंटरव्यू में आगे कहा, 'लेकिन सुशांत ने सोचा कि इसमें से यूरोप ट्रिप की जाए। तो उसने वो टिकटें कैंसिल करा दीं। अगर साबित करना पड़े तो वो टिकट्स मेरे पास हैं। सुशांत ने वो टिकटें कैंसिल कीं और फर्स्ट क्लास की टिकटें बुक कीं और फिर बाकी की ट्रिप पर उसने होटल का बिल भरा।'
रिया ने सुशांत की इच्छा को जाहिर करते हुए कहा, 'वो ऐसा करना चाहता था। मुझे इससे कोई दिक्कत नहीं थी। मुझे चिंता इस बात की थी कि बहुत ज्यादा लंबा ट्रिप है। बहुत ज्यादा पैसे खर्च हो रहे हैं। लेकिन वो ऐसे ही किंग साइज जिया करता था। मुझसे पहले भी छह लड़कों के साथ थाइलैंड एक ट्रिप पर गया था। जहां उसने 70 लाख रुपये खर्च किए और एक प्राइवेट जेट लेकर गया. ये सुशांत की लाइफस्टाइल चॉइसेज थीं।'
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।