{"_id":"5ee89109730e5b2227390f1b","slug":"sushant-singh-rajput-committed-suicide-his-ex-girlfriend-ankita-lokhande-seen-at-his-bandra-residence","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद उनके परिवार से मिलने पहुंचीं एक्स गर्लफ्रेंड अंकिता लोखंडे, चेहरे पर दिखी मायूसी","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद उनके परिवार से मिलने पहुंचीं एक्स गर्लफ्रेंड अंकिता लोखंडे, चेहरे पर दिखी मायूसी
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अपूर्वा राय
Updated Tue, 16 Jun 2020 03:09 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
सुशांत सिंह राजपूत के परिवार से मिलने पहुंचीं अंकिता लोखंडे
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) के निधन से पूरा बॉलीवुड सकते में है। किसी को यकीन ही नहीं हो पा रहा है कि उन्होंने आत्महत्या कर ली है। सोशल मीडिया पर लोग आत्महत्या के पीछे की वजह जानना चाहते हैं। अब सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) की एक्स गर्लफ्रेंड अंकिता लोखंडे (Ankita Lokhande) एक्टर के परिवार से मिलने उनके घर पहुंची हैं।
2 of 5
सुंशात सिंह राजपूत के परिवार से मिलने पहुंचीं अंकिता लोखंडे
- फोटो : ट्विटर
अंकिता, सुशांत सिंह राजपूत के परिवार से मिलने वहां पहुंची हैं। इस दौरान उनके साथ संदीप सिंह और उनकी मां भी हैं। सामने आए वीडियो में साफ दिख रहा है कि अंकिता लोखंडे एक्टर के सुसाइड से काफी आहत हैं। अंकिता के साथ मौजूद उनके दोस्त संदीप सिंह उन्हें सहारा देते हुए दिख रहे हैं।
3 of 5
सुंशात सिंह राजपूत के परिवार से मिलने पहुंचीं अंकिता लोखंडे
- फोटो : ट्विटर
अंकिता काफी दुखी और मायूस नजर आ रही हैं। उन्होंने मास्क और ग्लव्स पहने हुए हैं। बता दें कि सुशांत सिंह राजपूत के अंतिम संस्कार में अंकिता मौजूद नहीं थीं। जबकि श्रद्धा कपूर, कृति सेनन, रणवीर शौरी, राजकुमार राव, विवेक ओबेरॉय दिवंगत अभिनेता के अंतिम संस्कार में शामिल हुए थे। वहीं अंकिता ने सोशल मीडिया पर सुशांत के लिए कोई पोस्ट नहीं किया था, जिसके बाद लोगों ने उन्हें खूब ट्रोल भी किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
सुंशात सिंह राजपूत के परिवार से मिलने पहुंचीं अंकिता लोखंडे
- फोटो : ट्विटर
हालांकि अंकिता इस खबर को सुनने के बाद से ही सदमे में हैं। बता दें कि 'पवित्र रिश्ता' टीवी सीरियल में अंकिता लोखंडे और सुशांत सिंह राजपूत ने साथ काम किया था। दोनों लंबे समय तक रिलेशन में भी रहे थे। उन दिनों खबरें थीं कि अंकिता और सुशांत जल्द शादी करने वाले हैं।
विज्ञापन
5 of 5
रिया चक्रवर्ती
- फोटो : Social Media
हालांकि ये रिश्ता शादी तक नहीं पहुंच पाया। सुशांत कथित तौर पर रिया चक्रवर्ती के साथ रिलेशन में थे। दोनों को अक्सर एक साथ स्पॉट किया जाता था।लेकिन इस बारे में आधिकारिक तौर पर कुछ भी सामने नहीं आया था। वहीं रिया सुशांत को अंतिम विदाई देने भी पहुंची थीं। हालांकि सुशांत ने इतना बड़ा कदम क्यों उठाया ये कह पाना बहुत मुश्किल है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।