बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की आत्महत्या के मामले में नया मोड़ आ गया है। अभिनेता के पिता ने अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती और उनके परिवार के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाई है। सुशांत सिंह राजपूत के मरने से पहले तक रिया चक्रवर्ती उनकी गर्लफ्रेंड थी। इसके बाद ही सुशांत सिंह राजपूत के पिता केके सिंह ने रिया चक्रवर्ती पर आत्महत्या के लिए उकसाने सहित और कई गंभीर आरोप लगाए हैं।
पिता का आरोप: रिया ने सुशांत को धमकाया, पैसे, जेवरात, क्रेडिट कार्ड भी लेकर चली गई थी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुशांत सिंह राजपूत के पिता ने अपने बयान में आगे कहा, 'जब रिया ने देखा कि सुशांत उसकी बात नहीं मान रहा है और उसका बैंक बैलेंस भी कम होता जा रहा है तो रिया को लगा कि अब सुशांत उसके किसी काम का नहीं है। बयान में दावा किया गया है कि आठ जून तक रिया चक्रवर्ती सुशांत राजपूत के साथ रह रही थी। इसके बाद वह घर से सारा सामान नकदी, जेवरात, लैपटॉप, पासवर्ड, क्रेडिट कार्ड और उनके पिन नबंर, सुशांत के जरूरी दस्तावेज और इलाज के सारे कागज लेकर चली गई।'
सुशांत सिंह राजपूत के पिता ने बयान में कहा, 'आठ जून को दिशा जिसे रिया चक्रवर्ती ने ही सुशांत के पास अस्थाई तौर पर सेकेट्री रखा हुआ था, उसने आत्महत्या कर ली थी जिसके बाद मीडिया में काफी खबरें चलने लगीं और मेरे बेटे को काफी घबराहट होने लगी। मेरे बेटे ने रिया से संपर्क करने की काफी कोशिश की लेकिन रिया ने मेरे बेटे का नबंर ब्लॉक कर दिया था। मेरे बेटे को अंदर ही अंदर बहुत डर था कि कहीं रिया दिशा की आत्महत्या के लिए उसे जिम्मेदार न बता दे।'
पढ़ें: इस अभिनेता के साथ गुड़ों ने की मारपीट, सिर में आई गंभीर चोट, दर्ज करवाई FIR