फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सुशांत सिंह राजपूत के दोस्त का खुलासा, खर्चों से परेशान थे दिवंगत अभिनेता, रिया चक्रवर्ती के बारे में भी खोला राज

Wed, 05 Aug 2020 05:24 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: anand anand Updated Wed, 05 Aug 2020 05:24 PM IST
विज्ञापन
Sushant Singh Rajput death case actor friend Siddharth Pithani reveal he was concerned about expenses confronted Rhea Chakraborty
सुशांत सिंह राजपूत, रिया चक्रवर्ती - फोटो : सोशल मीडिया

अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद उनके बारे में कई खुलासे हो रहे हैं। उनके सबसे करीबी दोस्तों में से एक सिद्धार्थ पिठानी थे। हाल ही में सिद्धार्थ पिठानी ने मीडिया से बात की। इस दौरान उन्होंने सुशांत सिंह राजपूत और उनकी गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती के बारे में ढेर सारे खुलासे किए। सिद्धार्थ पिठानी ने यह भी बताया कि सुशांत सिंह राजपूत खर्चों को लेकर काफी परेशान थे।

Sushant Singh Rajput death case actor friend Siddharth Pithani reveal he was concerned about expenses confronted Rhea Chakraborty
दिशा, सुशांत और रिया चक्रवर्ती - फोटो : सोशल मीडिया

सिद्धार्थ पिठानी ने खुलासा किया है कि सुशांत सिंह राजपूत अपनी गर्लफ्रेंड के खर्चों से काफी परेशान थे। साथ ही उन्होंने यह भी बताया है कि सुशांत सिंह राजपूत ने अपनी दवाइयां भी लेनी बंद कर दी थीं। सिद्धार्थ पिठानी ने कहा, 'मार्च में उन्होंने दवाइयां लेनी बंद कर दी थी। उन्होंने मुझसे कहा कि अब मैं ठीक हूं, मैं अब और दवाइयां नहीं ले सकता है। मुझे डॉक्टर ने दवाइयां कम लेने को बोला है।'

Sushant Singh Rajput death case actor friend Siddharth Pithani reveal he was concerned about expenses confronted Rhea Chakraborty
सुशांत सिंह राजपूत, रिया चक्रवर्ती - फोटो : ट्विटर

सिद्धार्थ पिठानी ने आगे बताया, 'सुशांत इस बात को लेकर काफी चिंतित रहते थे कि उनके खर्चे काबू में नहीं हो रहे हैं। उन्होंने मुझसे कहा था कि खर्चे ज्यादा हो रहे हैं जिनको मुझे कम करना है। इस बारे में सुशांत सिंह राजपूत के स्टाफ के लोग भी चर्चा करते थे कि सर खर्चों को लेकर काफी परेशान हैं और रिया उनके कार्ड से समान खरीदती रहती हैं, लेकिन हमें समझ नहीं आ रहा यह बात हम सर को कैसे बोलें।'  

विज्ञापन
विज्ञापन
Sushant Singh Rajput death case actor friend Siddharth Pithani reveal he was concerned about expenses confronted Rhea Chakraborty
सुशांत सिंह के साथ रिया चक्रवर्ती - फोटो : सोशल मीडिया

सिद्धार्थ पिठानी ने बताया, 'स्टाफ की इस चर्चा के बारे में मैंने सुशांत सिंह राजपूत को रिया के सामने बताया था तो उन्होंने मुझसे कहा कि तुम्हें किसी भी तरह की चिंता करने की कोई जरूरत नहीं है। तुम इस मामले में मत घुसो। जिस रिया के बारे में तुम बात कर रहे हो वह इस घर का हिस्सा है। तुम्हें दखल देने की कोई जरूरत नहीं है।' गौरतलब है रिया चक्रवर्ती सुशांत के साथ उनके घर रहती थीं, लेकिन उनकी मौत के एक हफ्ते पहले उन्होंने अभिनेता का घर छोड़ दिया था। 

विज्ञापन
Sushant Singh Rajput death case actor friend Siddharth Pithani reveal he was concerned about expenses confronted Rhea Chakraborty
सुशांत सिंह राजपूत, रिया चक्रवर्ती - फोटो : सोशल मीडिया

आपको बता दें कि सुशांत सिंह राजपूत के पिता ने रिया चक्रवर्ती और उनके परिवार के खिलाफ पटना के राजीव नगर थाने में मामला दर्ज करवाया है। जिसमें उन्होंने अभिनेत्री के खिलाफ सुशांत सिंह राजपूत को मानसिक रूप से बीमार करने, पैसे हड़पने और आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप लगाए हैं। सुशांत सिंह राजपूत के पिता ने आरोप लगाया है कि उनके बेटे के बैंक अकाउंट से 15 करोड़ रुपये  अन्य बैंक अकाउंट में ट्रांसफर हुए हैं। 

पढ़ें: CBI करेगी अब सुशांत सिंह राजपूत केस की जांच, फैसला सामने आते ही दिवंगत अभिनेता का नाम लेकर अंकिता लोखंडे ने किया ये पोस्ट

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed