सब्सक्राइब करें

अपनी चारों बहनों से सुशांत सिंह राजपूत ने सीखा था ये सब, अभिनेता का थ्रोबैक वीडियो हुआ वायरल

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: anand anand Updated Wed, 12 Aug 2020 05:00 PM IST
विज्ञापन
Sushant Singh Rajput death case actor sister Shweta Singh Kirti shared a throwback video of him where he is seen fondly talking about his sisters
सुशांत सिंह राजपूत, श्वेता सिंह कीर्ति - फोटो : सोशल मीडिया

अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत से उनके परिवार और फैंस को गहरा सदमा लगा है। उनकी बहन श्वेता सिंह कीर्ति लगातार सोशल मीडिया पर अपने भाई के लिए इंसाफ मांग रही हैं। इस दौरान वह सुशांत सिंह राजपूत से जुड़ी कई अनदेखी तस्वीरें और वीडियोज साझा करके भाई के लिए इंसाफ की गुहार लगा रही हैं। एक बार फिर से श्वेता सिंह कीर्ति ने सुशांत सिंह राजपूत का थ्रोबैक वीडियो साझा किया है। 

Trending Videos
Sushant Singh Rajput death case actor sister Shweta Singh Kirti shared a throwback video of him where he is seen fondly talking about his sisters
सुशांत सिंह राजपूत, श्वेता सिंह कीर्ति - फोटो : Social Media

श्वेता सिंह कीर्ति सोशल मीडिया पर काफी सक्रिया है। वह सुशांत सिंह राजपूत से जुड़ी यादों को साझा कर रही हैं। श्वेता सिंह कीर्ति ने एक वीडियो अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर साझा किया है। इस वीडियो में सुशांत सिंह राजपूत भारतीय जवानों के बीच में बैठकर खाना खाते हुए दिखाई दे रहे हैं। खाना खाते हुए वह अपने परिवार और बहनों के बारे में भी जवानों को बता रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Sushant Singh Rajput death case actor sister Shweta Singh Kirti shared a throwback video of him where he is seen fondly talking about his sisters
सुशांत सिंह राजपूत, श्वेता सिंह कीर्ति - फोटो : सोशल मीडिया

वीडियो में सुशांत सिंह राजपूत कहते हैं कि उनकी चार बहनें हैं, इन चारों से उन्होंने पढ़ना, क्रिकेट खेलना, बाइक और कार चलाना सीखा है। उनकी बड़ी बहन नीतू सिंह ने उन्हें काफी प्रेरित किया हर चीज के लिए। सुशांत सिंह राजपूत कहते हैं कि उनकी सबसे बड़ी बहन नीतू सिंह ने उन्हें फिजिक्स पढ़ने के लिए प्रेरित किया। वहीं बहन मीतू सिहं ने उन्हें कार चलाना सिखाया। 
 
View this post on Instagram

A post shared by Shweta Singh kirti (@shwetasinghkirti) on

Sushant Singh Rajput death case actor sister Shweta Singh Kirti shared a throwback video of him where he is seen fondly talking about his sisters
सुशांत सिंह राजपूत अपनी बहन श्वेता सिंह कीर्ति के साथ - फोटो : Social Media

सुशांत सिंह राजपूत ने वीडियो में बताया कि उनकी बहन मीतू पेशवर क्रिकेटर रही हैं। वहीं उनकी तीसरी बहन प्रियंका सिंह एक वकील हैं और उनसे छोटी बहन यानी श्वेता सिंह कीर्ति फैशन डिजाइनर हैं। सुशांत सिंह राजपूत का यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वहीं इस वीडियो को साझा करते हुए श्वेता सिंह कीर्ति ने सुशांत सिंह राजपूत के लिए कैप्शन लिखा है। 

विज्ञापन
Sushant Singh Rajput death case actor sister Shweta Singh Kirti shared a throwback video of him where he is seen fondly talking about his sisters
सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : सोशल मीडिया

श्वेता सिंह कीर्ति ने वीडियो के पोस्ट में लिखा, 'मेरा भाई, मैं आपसे अंनत प्यार करती हूं।' आपको बता दें कि सुशांत सिंह राजपूत 14 जून को मुंबई स्थित अपने घर में मृत पाए गए थे। उनके निधन ने हर किसी को हैरान कर दिया थी। सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती के खिलाफ पटना में मामला दर्ज है। जिसके खिलाफ रिया ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दर्ज की है।

पढ़ें: भारतीय मूल की महिला को अमेरिका का उपराष्ट्रपति उम्मीदवार चुने जाने पर प्रियंका चोपड़ा ने दिया रिएक्शन, कही ये बात

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed