बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में ड्रग्स का लेन-देन करने पर अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती सलाखों के पीछे हैं। मंगलवार को नारकोस्टिक कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) ने रिया को गिरफ्तार कर लिया था। फिलहाल वह भायखला जेल में हैं। इस बीच सुशांत सिंह राजपूत की पूर्व गर्लफ्रेंड अंकिता लोखंडे ने एक नोट साझा किया है। जिसमें उन्होंने रिया पर निशाना साधा है।
Sushant Singh Rajput Case: रिया चक्रवर्ती पर अंकिता लोखंडे ने साधा निशाना, कहा- 'मुझे सौतन और विधवा बताया गया'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंकिता लोखंडे सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय हैं। वह सोशल मीडिया पर सुशांत सिंह राजपूत और उनके परिवार के लिए इंसाफ की मांग भी करती रहती हैं। इस बार अंकिता लोखंडे ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर लंबा-चौड़ा नोट साझा किया है। इस नोट में उन्होंने सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में वह क्या महसूस करती हैं, यह बताया है। साथ ही रिया चक्रवर्ती पर निशाना भी साधा है।
अंकिता लोखंडे ने अपने नोट में लिखा, 'मुझ से मीडिया बार-बार पूछता है कि क्या लगता है कि यह कत्ल है या आत्महत्या? इसलिए मैं साफ करना चाहती हूं कि मैंने कभी नहीं कहा कि यह कत्ल है या इसके लिए कोई विशेष शख्स जिम्मेदार है। मैंने हमेशा मेरे दिवंगत दोस्त सुशांत सिंह राजपूत के लिए न्याय की बात कही है। मैं उसके परिवार के साथ खड़ी हूं और जांच एजेंसियों को सच बाहर लाना चाहिए।'
महाराष्ट्र, केंद्र सरकार और पुलिस पर भरोसा जताते हुए अंकिता लोखंडे ने अपने नोट में आगे लिखा, 'महाराष्ट्रीयन और भारतीय नागरिक होने के नाते मुझे राज्य सरकार/पुलिस और केंद्र सरकार पर पूरा भरोसा है। जब सार्वजनिक तौर पर मेरे लिए 'सौतन' और 'विधवा' जैसे शब्दों का इस्तेमाल हुआ तो मैंने उस पर कभी जवाब नहीं दिया। मैं सिर्फ 2016 तक सुशांत सिंह राजपूत और उनके मानसिक स्वास्थ्य के बारे में बताने के लिए आगे आई थी।'
रिया चक्रवर्ती का नाम न लेते हुए अंकिता आगे लिखती हैं, 'मान लेते हैं कि आपको अपनी दोस्त के बारे में सबकुछ जरूर पता होगा कि उसकी जिंदगी और रिलेशनशिप में क्या चल रहा है। यह देखकर अच्छा लगा कि आखिरकार आप जाग गए लेकिन काश आपको पहले होश आता और अपने दोस्त को किसी भी तरह के ड्रग न लेने की सलाह दी होती। उन्हें सुशांत सिंह राजपूत के मानसिक स्वास्थ्य के बारे में पता था क्योंकि उन्होंने सार्वजनिक रूप से कहा कि वह डिप्रेशन में थे।'
— Ankita lokhande (@anky1912) September 9, 2020