फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सुशांत सिंह राजपूत केस: रिया चक्रवर्ती ने मुंबई में खरीदे दो फ्लैट, एक की कीमत 80 लाख के पार, ईडी कर रही है पूछताछ

Fri, 07 Aug 2020 02:16 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: anand anand Updated Fri, 07 Aug 2020 02:16 PM IST
विज्ञापन
Sushant Singh Rajput death case Enforcement Directorate asked to Rhea Chakraborty of her property during interrogation
सुशांत सिंह राजपूत-रिया चक्रवर्ती (फाइल फोटो) - फोटो : Social Media

अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत की जांच के सिलसिले में अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती से प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की पूछताछ जारी है। इस मामले में अभिनेत्री की संपत्ति का खुलासा हुआ है। जिसमें बताया गया है कि रिया चक्रवर्ती ने मुंबई में दो फ्लैट खरीदे हैं। उन्होंने साल 2018 में मुंबई के खार में एक फ्लैट लिया था जिसकी कीमत 80 लाख से ऊपर बताई जा रही है। 

Sushant Singh Rajput death case Enforcement Directorate asked to Rhea Chakraborty of her property during interrogation
सुशांत सिंह राजपूत और रिया चक्रवर्ती - फोटो : सोशल मीडिया

रिपोर्ट के मुताबिक रिया चक्रवर्ती का यह घर मुंबई के खार (शिवालिक बिल्डर्स) में है। जिसे उन्होंने करीब 85 लाख रुपये में खरीदा था। इस घर के लिए रिया ने 25 लाख की डाउन पेमेंट की थी। वहीं 60 लाख का हाउसिंग लोन लिया गया था। रिया का यह फ्लैट उनकी मां संध्या चक्रवर्ती के नाम पर है। वहीं दूसरा घर रिया ने पिता के नाम पर लिया है। जिसको उन्होंने साल 2012 में 60 लाख रुपये में खरीदा था। 

Sushant Singh Rajput death case Enforcement Directorate asked to Rhea Chakraborty of her property during interrogation
रिया चक्रवर्ती - फोटो : सोशल मीडिया

बता दें कि रिया चक्रवर्ती ने यह दोनों घर सुशांत सिंह राजपूत की जिंदगी में आने से पहले खरीदे हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार कुछ सालों में रिया चक्रवर्ती की कुल आय 10 लाख से बढ़कर 14 लाख रुपये हुई है, ऐसे में ईडी ने उनसे उनकी आरटीआर की स्टेटमेंट मांगी है। रिया चक्रवर्ती ने अभी तक ईडी को अपनी आरटीआर के बारे में भी कोई जानकारी नहीं दी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Sushant Singh Rajput death case Enforcement Directorate asked to Rhea Chakraborty of her property during interrogation
सुशांत सिंह राजपूत, रिया चक्रवर्ती - फोटो : ट्विटर

इस मामले में उन्होंने कहा है कि वह अपनी आरटीआर के बारे में जल्दी की जानकारी दे देंगी। गौरतलब है कि उनकी संपत्ति के मामले में ईडी आधिकारी उनसे पांच से सात घंटे तक पूछताछ कर सकते हैं। बता दें कि ईडी से पूछताछ के दौरान रिया चक्रवर्ती के भाई भी उनके साथ मौजूद हैं। इस मामले में सुशांत सिंह राजपूत की पूर्व मैनेजर श्रुति मोदी भी ईडी के ऑफिस पहुंची हैं। 

विज्ञापन
Sushant Singh Rajput death case Enforcement Directorate asked to Rhea Chakraborty of her property during interrogation
ईडी दफ्तर पहुंची रिया चक्रवर्ती - फोटो : ANI

गौरतलब है कि सुशांत सिंह राजपूत के बाद श्रुति मोदी, रिया की मैनेजर थीं। सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में दर्ज हुई एफआईआर में श्रुति मोदी का भी नाम शामिल है। आपको बता दें अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत 14 जून को अपने घर में मृत पाए गए थे। जिसके बाद से पुलिस और अब ईडी लोगों से पूछताछ कर रही है।

पढ़ें: बयान दर्ज करवाने मुंबई क्राइम ब्रांच पहुंचे बादशाह, फर्जी फॉलोअर्स बढ़ाने का झेल रहे हैं आरोप

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed