सब्सक्राइब करें

सुशांत सिंह राजपूत को इंसाफ दिलाने के लिए उनके दोस्त ने शुरू की मुहिम, गांधी जयंती पर करेंगे भूख हड़ताल

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: anand anand Updated Thu, 01 Oct 2020 01:00 PM IST
विज्ञापन
Sushant Singh Rajput death case late actor friend ganesh Hiwarkar will called hunger strike for justice
सुशांत सिंह राजपूत, गणेश हिवारकर - फोटो : instagram

बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत का 14 जून को निधन हो गया था। उनका शव मुंबई का बांद्रा स्थित घर में मिला था। उनकी मौत कैसे हुई फिलहाल इसकी जांच सीबीआई कर रही है। साथ ही इस मामले के अन्य पहलू की जांच ईडी और एनसीबी भी कर रही है। इन सबके बीच सुशांत सिंह राजपूत के दोस्त और मशहूर कोरियोग्राफर गणेश हिवारकर ने भूख हड़ताल करने का एलान किया है।

Trending Videos
Sushant Singh Rajput death case late actor friend ganesh Hiwarkar will called hunger strike for justice
सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : PTI

गणेश हिवारकर सुशांत सिंह राजपूत के सबसे करीबी दोस्तों में से एक थे। उन्होंने सुशांत के पूर्व स्टाफ मेंबर अंकित आचार्य के साथ मिलकर राजघाट पर भूख हड़ताल करने का फैसला किया है। इस बात की जानकारी गणेश हिवारकर ने सोशल मीडिया के जरिए दी है। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर कुछ पोस्ट साझा की है। जिसमें उन्होंने दो अक्तूबर यानी गांधी जयंती वाले दिन सुशांत सिंह राजपूत को इंसाफ दिलाने के लिए भूख हड़ताल करने का फैसला किया है। 
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Pls SSR fan come Delhi airport at11am today to support justice for Sushant campaign n pls retweet all respected supporters of SSR

A post shared by Ganesh Hiwarkar (@ganeshdanceoflife) on

विज्ञापन
विज्ञापन
Sushant Singh Rajput death case late actor friend ganesh Hiwarkar will called hunger strike for justice
सुशांत सिंह राजपूत (फाइल फोटो) - फोटो : Instagram

गणेश हिवारकर ने पोस्ट में लिखा, 'मैं और अंकित गांधी जयंती के दिन दो अक्टूबर से दिल्ली में भूख हड़ताल करने जा रहे हैं। हम एक अक्तूबर को सुबह 11 बजे दिल्ली पहुंचेंगे। हमें सफल भूख हड़ताल के लिए गांधीजी का आशीर्वाद चाहिए। इसलिए हम इंदिरा गांधी एयरपोर्ट से राजघाट तक की पदयात्रा करेंगे, जिसमें सुशांत के फैंस हमारे साथ होंगे। इसके बाद हम दो अक्टूबर को भूख हड़ताल पर बैठेंगे'। 

 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Good morning all of u,We Check in flight,flight on time. Cming wid all positive energy n we break criminals mind today n saw them our unity.

A post shared by Ganesh Hiwarkar (@ganeshdanceoflife) on

Sushant Singh Rajput death case late actor friend ganesh Hiwarkar will called hunger strike for justice
सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : facebook/SushantSinghRajput

मीडिया का समर्थन मांगते हुए गणेश हिवारकर ने पोस्ट में आगे लिखा, 'हमारा मीडिया से आग्रह है कि हमें सपोर्ट करें. अपने चैनल पर ये चलाएं। कई लोग सुशांत के लिए न्याय चाहते हैं। हमारा कोई और एजेंडा नहीं है, हम बस सुशांत सिंह राजपूत के लिए न्याय चाहते हैं'। सोशल मीडिया गणेश हिवारकर का यह पोस्ट वायरल हो रहा है। दिवंगत अभिनेता के कई फैंस और सोशल मीडिया यूजर पोस्ट पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।  
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

I reached at Delhi airport,can’t wait to meet SSR FANS.Guys today will we rock all Delhi,pls be energetic.we have only one agenda JUSTICE FOR SUSHANT

A post shared by Ganesh Hiwarkar (@ganeshdanceoflife) on

विज्ञापन
Sushant Singh Rajput death case late actor friend ganesh Hiwarkar will called hunger strike for justice
सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : facebook/SushantSinghRajput

आपको बता दें कि सुशांत सिंह राजपूत की मौत की जांच में कई एंगल निकलकर सामने आए हैं। जिसमें से एक ड्रग्स का भी एंगल है। बीते कुछ समय से नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो इस मामले के ड्रग्स एंगल की जांच कर रहा है। जिसमें कई फिल्मी सितारों के नाम सामने आए हैं। साथ ही एनसीबी ने कुछ ड्रग्स पैडलर को भी गिरफ्तार किया है। ड्रग्स का लेन-देन और सेवन करने पर एनसीबी ने अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती और उनके भाई शौविक सहित कई लोगों को गिरफ्तार किया है।


पढ़ें: शक्तिमान को लेकर मुकेश खन्ना फिर से सुर्खियों में, कृष और रा-वन से बड़ी फिल्म सीरीज बनाने का वादा

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed