सब्सक्राइब करें

Sushant Singh Rajput Case: सुप्रीम कोर्ट के फैसले से पहले सुशांत सिंह राजपूत की बहन ने जारी किया वीडियो, दिवंगत अभिनेता के फैंस से की ये मांग

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: anand anand Updated Thu, 13 Aug 2020 12:35 PM IST
विज्ञापन
Sushant Singh Rajput Death Case News: Sushant Singh Sister Shweta Singh Kirti shared a video and requesting for a CBI probe into the late actor death
सुशांत सिंह राजपूत, श्वेता सिंह कीर्ति - फोटो : सोशल मीडिया

सुप्रीम कोर्ट आज अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती की उन दो याचिका पर फैसला सुना सकता है जिसमें उन्होंने अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत की जांच पटना से मुंबई ट्रांसफर करने की अपील की है। अपनी याचिका में रिया चक्रवर्ती ने फिलहाल सीबीआई जांच करवाने से भी मना किया है। इस बीच सुशांत सिंह राजपूत की बहन ने वीडियो के जरिए अपने भाई के लिए इंसाफ की अपील की है।

Trending Videos
Sushant Singh Rajput Death Case News: Sushant Singh Sister Shweta Singh Kirti shared a video and requesting for a CBI probe into the late actor death
श्वेता सिंह कीर्ति - फोटो : सोशल मीडिया

सुशांत सिंह राजपूत की बहन श्वेता सिंह कीर्ति लगातार सोशल मीडिया पर अपने भाई के लिए इंसाफ की गुहार लगा रही हैं। सुप्रीम कोर्ट की सुनाई से पहले उन्होंने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपना एक वीडियो साझा किया है। जिसमें श्वेता सिंह कीर्ति भाई सुशांत सिंह राजपूत की मौत की जांच सीबीआई से करवाने की मांग कर रही हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Sushant Singh Rajput Death Case News: Sushant Singh Sister Shweta Singh Kirti shared a video and requesting for a CBI probe into the late actor death
सुशांत सिंह राजपूत, श्वेता सिंह कीर्ति - फोटो : Social Media

श्वेता सिंह कीर्ति वीडियो में सुशांत सिंह राजपूत के फैंस से कहती हैं, 'मेरा आप सभी से अनुरोध है हम सबको एकजुट होकर सीबीआई जांच की मांग करनी चाहिए। ताकि सच सामने आ सके।' इस वीडियो के साथ श्वेता सिंह कीर्ति ने कैप्शन में लिखा, 'हम सभी को सीबीआई जांच की मांग करनी चाहिए। निष्पक्ष जांच की मांग करना हमारा अधिकार है और हम उम्मीद करते हैं कि सच्चाई सामने आएगी।'

View this post on Instagram

‪We stand together as a nation for CBI Enquiry! Demanding an unbiased investigation is our right and we expect nothing but the truth to come out. 🙏 #CBIForSSR #Warriors4SSR #justiceforSushanthSinghRajput @PMOIndia @narendramodi @AmitShah ‬

A post shared by Shweta Singh kirti (@shwetasinghkirti) on

Sushant Singh Rajput Death Case News: Sushant Singh Sister Shweta Singh Kirti shared a video and requesting for a CBI probe into the late actor death
सुशांत सिंह राजपूत, श्वेता सिंह कीर्ति - फोटो : सोशल मीडिया

अपने इस पोस्ट में सुशांत सिंह राजपूत की बहन श्वेता सिंह कीर्ति ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह और पीएम ऑफिस को टैग किया है। सोशल मीडिया पर उनका यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। आपको बता दें कि सुप्रीम कोर्ट को यह तय करना है कि रिया चक्रवर्ती के खिलाफ मामले की जांच कौन करेगा। सभी पक्ष आज लिखित में अपना-अपना जवाब दाखिल करेंगे।

विज्ञापन
Sushant Singh Rajput Death Case News: Sushant Singh Sister Shweta Singh Kirti shared a video and requesting for a CBI probe into the late actor death
सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : इंस्टाग्राम

मंगलवार को हुई सुनवाई में सभी पक्षों के वकीलों के बीच लंबी बहस हुई थी। सुप्रीम कोर्ट ने सभी पक्षों को लिखित जवाब के लिए गुरुवार तक का समय दिया था जो आज पूरा हो गया है। सुप्रीम कोर्ट किसी भी वक्त इस मामले पर फैसला सुना सकता है। बता दें कि अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत 14 जून को अपने घर में मृत पाए गए थे।

पढ़ें: सुशांत सिंह राजपूत केस: इस अभिनेता ने की रिया चक्रवर्ती की गिरफ्तारी की मांग, सोशल मीडिया पर लिखी ये बात

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed