सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

सुशांत की बहन के खिलाफ FIR दर्ज करवाने पर भड़कीं श्वेता सिंह, रिया चक्रवर्ती के लिए बोली ये बात

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: anand anand Updated Tue, 08 Sep 2020 11:59 AM IST
विज्ञापन
Sushant Singh Rajput death case Shweta Singh Kriti reaction after Rhea Chakraborty file fir against Priyanka Singh
श्वेता सिंह कीर्ति, सुशांत सिंह राजपूत और रिया चक्रवर्ती - फोटो : instagram/shwetasinghkirti, instagram/rhea_chakraborty

रिया चक्रवर्ती ने सोमवार को दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की बहन प्रियंका सिंह और राम मनोहर लोहिया अस्पताल के डॉक्टर तरुण कुमार सहित अन्य लोगों के खिलाफ मामला दर्ज करवाया हैं। उन्होंने बांद्रा पुलिस स्टेशन में इस बात की एफआईआर की थी कि प्रियंका सिंह ने डॉक्टर तरुण कुमार से सुशांत सिंह राजपूत का फर्जी प्रिस्क्रिप्शन बनवाया था। रिया की इस एफआईआर पर सुशांत की बहन श्वेता सिंह कीर्ति ने अपनी प्रतिक्रिया दी है।

Trending Videos
Sushant Singh Rajput death case Shweta Singh Kriti reaction after Rhea Chakraborty file fir against Priyanka Singh
सुशांत सिंह राजपूत, श्वेता सिंह कीर्ति - फोटो : instagram/shwetasinghkirti

श्वेता सिंह कीर्ति सोशल मीडिया पर सक्रिय रहती हैं। वह इसके जरिए अपने भाई के लिए लगातार इंसाफ की मांग कर रही हैं। बहन प्रियंका सिंह के खिलाफ रिया चक्रवर्ती की एफआईआर को श्वेता सिंह कीर्ति ने फर्जी बताया है। उन्होंने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट से रिया की इस एफआईआर का करारा जवाब दिया है। उन्होंने कहा कि एक फर्जी एफआईआर उन्हें तोड़ नहीं सकती।

विज्ञापन
विज्ञापन
Sushant Singh Rajput death case Shweta Singh Kriti reaction after Rhea Chakraborty file fir against Priyanka Singh
सुशांत सिंह राजपूत, श्वेता सिंह कीर्ति - फोटो : instagram/shwetasinghkirti

श्वेता सिंह कीर्ति ने अपने ट्वीट में लिखा, 'झूठी और फर्जी एफआईआर हमें तोड़ नहीं सकती।' उनका यह ट्वीट तेजी से वायरल हो रहा है। गौरतलब है कि बांद्रा पुलिस स्टेशन में प्रियंका सिंह और राम मनोहर लोहिया अस्पताल के डॉक्टर तरुण कुमार सहित अन्य लोगों के खिलाफ आईपीसी और एनडीपीएस अधिनियम की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। रिया ने यह शिकायत सुशांत सिंह राजपूत के फर्जी मेडिकल प्रिस्क्रिप्शन बनाने पर दर्ज करवाई है।

Sushant Singh Rajput death case Shweta Singh Kriti reaction after Rhea Chakraborty file fir against Priyanka Singh
सुशांत सिंह राजपूत, रिया चक्रवर्ती,प्रियंका सिंह - फोटो : twitter: @withoutthemind/ @Tweet2Rhea

रिया चक्रवर्ती ने अपनी शिकायत को एनडीपीएस एक्ट और टेली मेडिसिन प्रैक्टिस गाइडलाइंस 2020 का उल्लघंन करने पर दर्ज करवाई थी। इस बात की जानकारी सोमवार को खुद रिया के वकील सतीश मानेशिंदे ने दी। मानेशिंदे ने कहा कि आठ जून को सुशांत सिंह राजपूत की बहन प्रियंका सिंह ने राम मनोहर लोहिया अस्पताल के डॉक्टर तरुण कुमार के द्वारा दिवंगत अभिनेता का फर्जी मेडिकल प्रिस्क्रिप्शन बनवाया था। सतीश मानेशिंदे के मुताबिक डॉक्टर तरुण कुमार की प्रिस्क्रिप्शन में उन दवाओं का जिक्र था, जो एनडीपीएस एक्ट के तहत आती हैं और इस पर पाबंदी है।

विज्ञापन
Sushant Singh Rajput death case Shweta Singh Kriti reaction after Rhea Chakraborty file fir against Priyanka Singh
प्रियंका सिंह - फोटो : Twitter- @withoutthemind

वहीं रिया चक्रवर्ती की शिकायत के बाद मामले दर्ज होने पर सुशांत सिंह राजपूत के परिवार के वकील विकास सिंह ने अपने बयान में कहा कि इस शिकायत से यह साफ है कि मुंबई पुलिस को किसी भी तरह से इस मामले से जोड़े रखने की कोशिश की जा रही है ताकि वह केस को अपनी तरह से हैंडल करें और यह सुनिश्चित कर सकें कि सुशांत के परिवार को न्याय न मिले। उन्होंने कहा कि अगर मुंबई पुलिस शिकायत दर्ज करती है तो हम सुप्रीम कोर्ट जाएंगे, क्योंकि यह अवमानना का मामला है। मुंबई पुलिस को शिकायत लेने का कोई हक नहीं है। विकास सिंह ने कहा कि इतने दिनों बाद मुंबई पुलिस का प्रियंका सिंह के खिलाफ शिकायत दर्ज करना गलत है। यह मामले को अलग मोड़ देने की कोशिश की जा रही है। बांद्रा पुलिस को एफआईआर दर्ज करने का हक नहीं है। अगर पुलिस ऐसा करती है तो ये सीधा सुप्रीम कोर्ट के आदेश का उल्लंघन होगा।

पढ़ें: बेहद खूबसूरत थी भूपेन हजारिका और कल्पना लाजमी की प्रेम कहानी, अभिनेत्री ने इस किताब में किया था जिक्र

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed