अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत की जांच को लेकर रिया चक्रवर्ती ने बीते दिनों सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की थी, जिसकी सुनवाई बुधवार को हुई। रिया चक्रवर्ती ने याचिका में कहा है कि अभिनेता की मौत के संबंध में उनके खिलाफ दायर हुए केस की जांच पटना में न होकर मुंबई में की जाए। इस मामले में कोर्ट ने फिलहाल अगली तारीख दे दी है, लेकिन सुप्रीम कोर्ट ने कहा है कि बिहार पुलिस रिया चक्रवर्ती से पूछताछ कर सकती है।
सुशांत सिंह राजपूत केस: सुप्रीम कोर्ट का आदेश- 'बिहार पुलिस की जांच में सहयोग करें रिया चक्रवर्ती', अभिनेत्री से होगी पूछताछ
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई के दौरान सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने बताया कि सीबीआई जांच की बिहार सरकार की सिफारिश को केंद्र सरकार ने स्वीकार कर लिया है। वहीं इस दौरान रिया चक्रवर्ती के वकील सतीश मानेशिंदे ने सुप्रीम कोर्ट से अभिनेत्री के लिए सुरक्षा की मांग थी, जिसे कोर्ट ने खारिज कर दिया गया है। साथ ही कोर्ट ने कहा कि रिया चक्रवर्ती बिहार पुलिस की जांच में सहयोग करें।
सुप्रीम कोर्ट का कहना है कि बिहार पुलिस रिया चक्रवर्ती से बेझिझक सुशांत सिंह राजपूत केस की जांच के तहत पूछताछ कर सकती है। रिया चक्रवर्ती को पूरी तरीके से इस मामले में पुलिस का सहयोग करना है। सुप्रीम कोर्ट ने सभी पक्षों को तीन दिनों के अंदर अपना जवाब दाखिल करने को कहा है। एक हफ्ते बाद मामले में आगे सुनवाई होगी।
वहीं रिया चक्रवर्ती की सुप्रीम कोर्ट में याचिका पर बिहार और महाराष्ट्र सरकारों ने भी कैविएट फाइल की है। जिसमें सुशांत सिंह राजपूत के पिता केके सिंह ने कहा है कि रिया चक्रवर्ती की याचिका पर सुनवाई के बाद फैसला लेने से पहले उनका पक्ष भी जरूर सुना जाए। गौरतलब है कि सुशांत सिंह राजपूत के पिता ने बीते दिनों पटना में रिया चक्रवर्ती और उनके परिवार के खिलाफ मामला दर्ज करवाया था।
अभिनेता के पिता ने रिया चक्रवर्ती और उनके परिवार के खिलाफ आईपीसी की गंभीर धाराओं के तहत मामला दर्ज करवाया है। हाल ही में बिहार सरकार ने केंद्र सरकार से सुशांत सिंह राजपूत की मौत की सीबीआई जांच करने के लिए सिफारिश पत्र भेजा था जिसको मंजूर कर लिया गया। आपको बता दें कि सुशांत सिंह राजपूत का शव 14 जून को उनके घर में मिला था, तबसे पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।
पढ़ें: सुशांत सिंह राजपूत के दोस्त का खुलासा, अपने खर्चों से परेशान थे दिवंगत अभिनेता, रिया के बारे में भी खोला राज