फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सुशांत सिंह राजपूत की मौत पर पांच साल के भांजे ने कही ऐसी बात, आप भी हो जाएंगे भावुक

Tue, 16 Jun 2020 04:49 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: anand anand Updated Tue, 16 Jun 2020 04:49 PM IST
विज्ञापन
Sushant Singh Rajput death know his Nephew reaction after his death
सुशांत सिंह राजपूत और उनका भांजा - फोटो : सोशल मीडिया

अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की असमय मौत से उनका परिवार सदमे में है। वहीं बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री में भी शोक का माहौल है। सुशांत सिंह राजपूत का सोमवार को मुंबई के विले पार्ले के श्मशान घाट में अंतिम संस्कार किया गया। इस दौरान उनके परिवार में पिता, बहन, और चाचा मौजूद थे, लेकिन विदेश में होने के नाते उनकी एक बहन श्वेता कीर्ति सिंह अंतिम विदाई देने नहीं पहुंच सकीं। ऐसे में श्वेता कीर्ति सिंह ने सोशल मीडिया पर भाई के लिए खास पोस्ट साझा किया है। 

Sushant Singh Rajput death know his Nephew reaction after his death
श्वेता कीर्ति सिंह - फोटो : सोशल मीडिया

इस पोस्ट में सुशांत सिंह राजपूत की बहन ने अपने पांच साल के बेटे Nirvanh की उस प्रतिक्रिया के बारे में बताया है जब उसको सुशांत की मौत के बारे में पता चला। पांच साल के बच्चे की यह बात सुनकर कोई भी भावुक को सकता है। श्वेता कीर्ति सिंह ने अपने फेसबुक अकाउंट के जरिए बताया कि उनके बेटे को जब अपने मामा के निधन के बारे में पता चला तो उसने कहा कि वह हमारे दिल में जिंदा हैं। 

Sushant Singh Rajput death know his Nephew reaction after his death
श्वेता कीर्ति सिंह - फोटो : सोशल मीडिया

श्वेता कीर्ति सिंह ने पोस्ट में लिखा, 'जब मैंने Nirvanh को खबर बताई कि मामू नहीं रहे, तो उसने तीन बार एक ही बात कही, लेकिन वह आपके दिल में जिंदा है। जब एक पांच साल का बच्चा ऐसा कह सकता है। सोचें कि हम सभी को कितना मजबूत होना चाहिए। हर कोई मजबूत रहे। विशेष रूप से सुशांत सिंह राजपूत के फैंस कृपया समझें कि वह हमारे दिल में रहता है और वह हमेशा रहेगा। कृपया ऐसा कुछ भी न करें जो उसकी आत्मा को चोट पहुंचा सके।' 

 

                
        
                
         
        

                
        
                
         
        
                
        
                
         
        

                
        
                
         
         

When I told Nirvanh the news that Mamu is no more, he said “But he is alive in your heart” 3 times. When a 5 yr old can...

Posted by Shweta Singh Kirti on Monday, 15 June 2020

विज्ञापन
विज्ञापन
Sushant Singh Rajput death know his Nephew reaction after his death
श्वेता कीर्ति सिंह - फोटो : सोशल मीडिया

याद दिला दें कि इसके पहले श्वेता कीर्ति सिंह को जब भाई सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बारे में पता चला तो वह टूट गई थीं। उन्होंने अपनी फेसबुक पोस्ट पर लिखा था, 'मुझे जल्द से जल्द भारत जाने जरूरत है। कोई फ्लाइट टिकट नहीं मिल पा रहा है। अगर कोई मदद कर सकता है, कृपया मुझे बताएं। इसके बाद जब श्वेता कीर्ति सिंह का फ्लाइट बुक हुई तो उन्होंने उसकी भी जानकारी दी'। 

विज्ञापन
Sushant Singh Rajput death know his Nephew reaction after his death
सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : सोशल मीडिया

श्वेता कीर्ति सिंह ने अपनी पोस्ट में आगे लिखा था, 'सबकी मदद से भारत के टिकट मिल गया है। मैं 16 तारीख को फ्लाइट लूंगी। सात दिन की संगरोध अवधि के बारे में चिंतित हूं। क्या कोई तरीका है जिसे माफ किया जा सकता है? मुझे जल्द ही अपने परिवार से मिलने की जरूरत है'। सोशल मीडिया पर सुशांत सिंह राजपूत की बहन के यह सभी पोस्ट वायरल हो रहे हैं। 



पढ़ें: सुशांत की मौत का यकीन नहीं कर पा रहे हैं मनोज बाजपेयी, कहा- 'लॉकडाउन के बाद लौट आएंगे ऋषि, इरफान और सुशांत'

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed