फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सुशांत की मौत के मामले में कंगना की टीम ने दीपिका पादुकोण पर साधा निशाना, लगाया डिप्रेशन का धंधा चलाने का आरोप

Wed, 29 Jul 2020 12:50 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: anand anand Updated Wed, 29 Jul 2020 12:50 PM IST
विज्ञापन
Sushant Singh Rajput death Team Kangana Ranaut drags Deepika Padukone in Sushant Singh Rajput case
कंगना रनौत, दीपिका पादुकोण - फोटो : सोशल मीडिया

कंगना रनौत बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्रियों में से एक हैं। वह फिल्मों के अलावा कई मुद्दों पर अपनी बेबाकी से राय रखने और बयानबाजी करने की वजह से भी चर्चा में रहती हैं। कंगना रनौत की डिजिटल टीम अभिनेत्री की हर तरह की राय और बयानों को सोशल मीडिया पर साझा करती रहती है। कई अभिनेत्रियों पर आरोप- प्रत्यारोप के बाद कंगना की टीम ने अब अभिनेत्री दीपिका पादुकोण पर निशाना साधा है।

Sushant Singh Rajput death Team Kangana Ranaut drags Deepika Padukone in Sushant Singh Rajput case
कंगना रनौत - फोटो : सोशल मीडिया

दरअसल कंगना रनौत बीते कुछ दिनों से अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत को लेकर लगातार अपनी राय रख रही हैं। इस मामले में कई अभिनेत्रियां चुप हैं। जिस वजह से कंगना और उनकी टीम उन अभिनेत्रियों पर निशाना साध रही हैं। अब उनकी टीम ने दीपिका पादुकोण पर लोगों के डिप्रेशन के नाम पर धंधा चलाने का आरोप लगया है।

Sushant Singh Rajput death Team Kangana Ranaut drags Deepika Padukone in Sushant Singh Rajput case
दीपिका पादुकोण - फोटो : सोशल मीडिया

दरअसल दीपिका पादुकोण अभिनेत्री होने के अलावा डिप्रेशन से जुझ रहे लोगों की लिए संस्था भी चलाती है। जिसके जरिए वह डिप्रेशन से लोगों को उभरने का काम करती हैं। इसके लिए वह अपने सोशल मीडिया पर पोस्ट भी साझा करती रहती हैं। हाल ही में दीपिका पादुकोण ने एक पोस्ट साझा किया था। इस पोस्ट के साथ उन्होंने लिखा था कि 'मेरे बाद दोहराएं।' ऐसे में कंगना रनौत की टीम ने दीपिका पादुकोण को निशाने पर लिया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Sushant Singh Rajput death Team Kangana Ranaut drags Deepika Padukone in Sushant Singh Rajput case
कंगना रनौत, दीपिका पादुकोण - फोटो : सोशल मीडिया

कंगना रनौत की टीम ने अपने ट्विटर अकाउंट पर लिखा, 'मुंबई पुलिस के बारे में बड़ा खुलासा हुआ है। सुशांत के परिवार ने कहा कि वह उन पर विश्वास नहीं कर सकते हैं। 'मेरे बाद दोहराएं' गैंग पर भी उनके परिवार को भरोसा नहीं है। डिप्रेशन का धंधा चलाने वालों को यह बात ध्यान रखनी चाहिए।' अपने इस ट्वीट के साथ ही कंगना रनौत की टीम ने दीपिका पादुकोण को भी टैग किया है।  

विज्ञापन
Sushant Singh Rajput death Team Kangana Ranaut drags Deepika Padukone in Sushant Singh Rajput case
कंगना रनौत और सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : सोशल मीडिया

आपको बता दें कि अभिनता सुशांत सिंह राजपूत का शव 14 जून को उनके घर में मिला था।  अभिनेता की मौत के बाद कंगना रनौत उन चुनिंदा बॉलीवुड हस्ती में शुमार हैं जिन्होंने शुरू से ही सुशांत मौत की वजह फिल्म इंडस्ट्री में भाई- भतीजावाद को बताया था।

पढ़ें: सुशांत को ब्लैकमेल करती थीं रिया चक्रवर्ती, दिवंगत अभिनेता के पिता का दावा, 'बेटे को बना दिया था मानसिक रोगी

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed