{"_id":"5d103e218ebc3e23f63e6bb0","slug":"sushant-singh-rajput-enjoying-vacation-in-ladakh-with-actress-rhea-chakraborty","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"रिया चक्रवर्ती के साथ लद्दाख में छुट्टियां एन्जॉय कर रहे हैं सुशांत सिंह राजपूत !, तस्वीरें आई सामने","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
रिया चक्रवर्ती के साथ लद्दाख में छुट्टियां एन्जॉय कर रहे हैं सुशांत सिंह राजपूत !, तस्वीरें आई सामने
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: anand anand
Updated Mon, 24 Jun 2019 08:41 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
Sushant Singh Rajput, Rhea Chakraborty
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत का नाम कई एक्ट्रेस के साथ सुनने को मिल चुका है। उनका रिश्ता टीवी एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे के साथ काफी लंबा चला, लेकिन एक समय बाद ये दोनों एक-दूसरे से अलग हो गए। इस बीच अब सुशांत सिंह राजपूत बॉलीवुड एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती को डेट करने की वजह से सुर्खियों में हैं।
2 of 5
sushant singh rajput
- फोटो : social media
इन दोनों को अक्सर साथ में देखा जाता है, जिस वजह से मीडिया में इस तरह की खबरें हैं कि ये दोनों एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। इस बीच रिया चक्रवर्ती- सुशांत सिंह को लेकर एक और खबर आई है। दरअसल, सुशांत सिंह राजपूत इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म 'छिछोरे' की शूटिंग से समय निकालकर लद्दाख में एन्जॉय कर रहे हैं।
खास बात ये है कि सुशांत सिंह राजपूत के साथ रिया चक्रवर्ती भी है। अंग्रेजी वेबसाइट डीएनए की खबर के अनुसार रिया चक्रवर्ती और सुशांत सिंह राजपूत ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी अलग-अलग तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर में इन दोनों के साथ एक बच्चा भी नजर आ रहा है, वहीं बैकग्राउंड को देखकर साफ कहा जा सकता है कि इन दोनों की तस्वीर एक ही जगह की है।
हालांकि सोशल मीडिया में इन दोनों ने अभी तक लद्दाख की कोई भी तस्वीर साथ में शेयर नहीं की है। सुशांत को फिल्म इंडस्ट्री में महज 6 साल हुए हैं लेकिन उनका नाम कई एक्ट्रेस के साथ जुड़ चुका है।रिया चक्रवर्ती से पहले सुशांत सिंह का नाम कृति सेनन से भी जुड़ा चुका है। दोनों ने कभी भी अपने रिश्ते को लेकर आधिकारिक बयान नहीं दिया। वहीं 'केदारनाथ' फिल्म की शूटिंग के दौरान सारा अली खान से अफेयर की भी खबरें आईं।
विज्ञापन
5 of 5
Sushant Singh Rajput
- फोटो : file photo
बात करें सुशांत सिंह राजपूत की आने वाली फिल्मों की तो इन दोनों वह 'छिछोरे' को लेकर काफी चर्चा में हैं। इस फिल्म में उनके साथ बॉलीवुड की खूबसूरत अदाकारा श्रद्धा कपूर, प्रतीक बब्बर और वरुण शर्मा जैसे कलाकार मुख्य भूमिका में हैं। इस फिल्म का निर्देशन नितेश तिवारी कर रहे हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।