फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Sushant Singh Rajput Case: रिया चक्रवर्ती की शिकायत को विकास सिंह ने बताया बेबुनियाद, कहा- 'ये मुंबई पुलिस को एक्टिव रखने की साजिश'

Mon, 07 Sep 2020 08:46 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अपूर्वा राय Updated Mon, 07 Sep 2020 08:46 PM IST
विज्ञापन
Sushant Singh Rajput Family Lawyer Vikas Singh On Rhea Chakraborty complaint against Priyanka Singh
विकास सिंह - फोटो : ANI

बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में एक के बाद एक नए मोड़ सामने आ रहे हैं। अब सुशांत के परिवार के वकील विकास सिंह का कहना है कि सुप्रीम कोर्ट ने अपने आदेश में बिल्कुल साफ किया है कि सुशांत के मामले से जुड़ी कोई भी शिकायत CBI को ही जाएगी। ये (रिया की शिकायत) किसी भी तरह से मुंबई पुलिस को एक्टिव रखने की साजिश है। ये शिकायत बेबुनियाद है। 


 

Sushant Singh Rajput Family Lawyer Vikas Singh On Rhea Chakraborty complaint against Priyanka Singh
रिया चक्रवर्ती, सुशांत सिंह राजपूत और विकास सिंह - फोटो : इंस्टाग्राम, ANI

रिया चक्रवर्ती द्वारा मुंबई पुलिस और बांद्रा पुलिस को दी गई शिकायत पर वकील विकास सिंह ने अपने बयान में कहा है कि इस शिकायत से ये साफ है कि मुंबई पुलिस को किसी भी तरह से इस मामले से जोड़े रखने की कोशिश की जा रही है ताकि वह केस को अपनी तरह से हैंडल करें और यह सुनिश्चित कर सकें कि सुशांत के परिवार को न्याय न मिले। उन्होंने कहा कि अगर मुंबई पुलिस शिकायत दर्ज करती है तो हम सुप्रीम कोर्ट जाएंगे, क्योंकि यह अवमानना का मामला है। मुंबई पुलिस को शिकायत लेने का कोई हक नहीं है।

Sushant Singh Rajput Family Lawyer Vikas Singh On Rhea Chakraborty complaint against Priyanka Singh
सुशांत सिंह राजपूत, रिया चक्रवर्ती,प्रियंका सिंह - फोटो : twitter: @withoutthemind/ @Tweet2Rhea

विकास सिंह ने कहा कि इतने दिनों बाद मुंबई पुलिस को प्रियंका सिंह के खिलाफ शिकायत दर्ज करना गलत है। ये मामले को अलग मोड़ देने की कोशिश की जा रही है. बांद्रा पुलिस को FIR दर्ज करने का हक नहीं है। अगर पुलिस ऐसा करती है तो ये सीधा सुप्रीम कोर्ट के आदेश का उल्लंघन होगा। दरअसल सुशांत मामले में मुख्य आरोपी रिया चक्रवर्ती ने एक्टर की बहन प्रियंका सिंह और अन्य के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज करवाया है। शिकायत में कहा गया है कि ये ही लोग सुशांत सिंह राजपूत का फर्जी मेडिकल प्रिस्क्रिप्शन बनाने के पीछे हैं। रिया चक्रवर्ती की यह शिकायत सुशांत और उनकी बहन के बीच 8 जून को हुई वॉट्सएप चैट को लेकर है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Sushant Singh Rajput Family Lawyer Vikas Singh On Rhea Chakraborty complaint against Priyanka Singh
एनसीबी दफ्तर पहुंची रिया चक्रवर्ती - फोटो : PTI

सुशांत सिंह राजपूत मौत मामले रिया चक्रवर्ती से नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो की दूसरे दिन की पूछताछ खत्म हो गई है। दूसरे दिन की लगभग 7-8 घंटे तक की पूछताछ चली है। बता दें सुशांत सिंह राजपूत की मौत की सीबीआई जांच जारी है और इस बीच रिया चक्रवर्ती पर भी आरोप है कि वह ड्रग्स डीलरों के संपर्क में थीं। ये आरोप उनके फोन से रिकवर किए गए वॉट्सएप चैट के आधार पर लगाए जा रहे हैं। इस केस में रिया के छोटे भाई शौविक चक्रवर्ती (24), राजपूत के हाउस मैनेजर सैमुअल मिरांडा (33) को एनसीबी पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है।

विज्ञापन
Sushant Singh Rajput Family Lawyer Vikas Singh On Rhea Chakraborty complaint against Priyanka Singh
सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : Twitter-@itsSSR

वहीं इस केस में एम्स में फॉरेंसिक विभाग के प्रमुख और सुशांत मामले में गठित मेडिकल बोर्ड के अध्यक्ष डॉक्टर सुधीर गुप्ता ने कहा है कि, 'एम्स का फोरेंसिक बोर्ड सुशांत सिंह मामले में विसरा की जांच कर रहा है ताकि उन्हें जहर देने की बात का पता लगाया जा सके। इसके परिणाम दस दिनों के भीतर आ जाएंगे।' अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत 14 जून को उनके बांद्रा स्थित अपार्टमेंट में मृत मिले थे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed