{"_id":"5f3727008ebc3e3cc621bea9","slug":"sushant-singh-rajput-former-driver-says-rhea-chakraborty-partied-while-he-was-sick","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"सुशांत सिंह राजपूत के पूर्व ड्राइवर ने उगला राज, कहा- 'दिवंगत अभिनेता के बीमार होने पर भी पार्टी करती थीं रिया चक्रवर्ती'","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
सुशांत सिंह राजपूत के पूर्व ड्राइवर ने उगला राज, कहा- 'दिवंगत अभिनेता के बीमार होने पर भी पार्टी करती थीं रिया चक्रवर्ती'
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: Mishra Mishra
Updated Sat, 15 Aug 2020 05:37 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
सुशांत सिंह राजपूत, रिया चक्रवर्ती
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
सुशांत सिंह राजपूत सुसाइड केस में जांच एजेंसियों के हाथ दो महीने बाद भी खाली हैं। लेकिन इन दिनों इस केस से जुड़ी ऐसी कई बातें सामने आ रही हैं जिसे जानकर हर कोई हैरान है। हाल ही में हुए एक और नए खुलासे ने सबको चौंका दिया है। अभिनेता के पूर्व ड्राइवर धीरेन ने बताया है कि सुशांत के बीमार होने पर भी रिया चक्रवर्ती पार्टी किया करती थीं।
2 of 5
रिया चक्रवर्ती, सुशांत सिंह राजपूत
- फोटो : इंस्टाग्राम
एक चैनल से बात करते हुए सुशांत सिंह राजपूत के पूर्व ड्राइवर ने इस बात का खुलासा किया है। ड्राइवर के मुताबिक, सुशांत उन दिनों बीमार थे लेकिन ऐसे में भी रिया चक्रवर्ती पार्टी कर एन्जॉय किया करती थीं। इंटरव्यू में पूर्व ड्राइवर ने बताया कि सुशांत की बहन प्रियंका एक बार रिया चक्रवर्ती और उनके भाई शौविक के साथ किसी पार्टी में गई थीं।
3 of 5
सुशांत सिंह राजपूत-रिया चक्रवर्ती (फाइल फोटो)
- फोटो : Social Media
धीरेन के मुताबिक, उस पार्टी से लौटने के बाद सुशांत की बहन प्रियंका दिल्ली चली गई थीं। शायद इस पार्टी में उनका किसी से झगड़ा हुआ था। धीरेन ने कहा रिया चक्रवर्ती, सुशांत को कंट्रोल करने की कोशिश किया करती थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
रिया और शौविक चक्रवर्ती
- फोटो : PTI
रिया चक्रवर्ती पर गंभीर आरोप
सुशांत सिंह राजपूत मामले में उनके पिता केके सिंह ने रिया चक्रवर्ती पर कई गंभीर आरोप लगाते हुए एफआईआर दर्ज करवाई थी। इस मामले में अब प्रवर्तन निदेशालय रिया और उनके घरवालों से पूछताछ कर रहा है।
विज्ञापन
5 of 5
रिया चक्रवर्ती, महेश भट्ट
- फोटो : सोशल मीडिया
हाल ही रिया चक्रवर्ती की कॉल डिटेल से खुलासा हुआ था कि सुशांत की मौत वाले दिन उन्होंने किसी से एक घंटे तक फोन पर बात की थी। 14 जून को रिया चक्रवर्ती के फोन पर 7 कॉल्स और 25 मैसेज आए थे। वहीं रिया ने भी 9 कॉल्स की थीं। इस दौरान वो महेश भट्ट के भी संपर्क में थीं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।