फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सुशांत सिंह राजपूत के दोस्त युवराज ने खोली बॉलीवुड की पोल, बताया बॉलीवुड में चलते हैं कौन-कौन से ड्रग्स

Tue, 15 Sep 2020 08:42 PM IST
प्रतीक्षा राणावत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रतीक्षा राणावत Updated Tue, 15 Sep 2020 08:42 PM IST
विज्ञापन
Sushant Singh Rajput Friend and Director Yuvraj S Singh Reveals That Weed is Common In Bollywood
युवराज एस सिंह, सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : Instagram: @sushantsinghrajput yuvrajssingh

दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में अब ड्रग्स का एंगल भी आ गया है। जिसके बाद इस मामले में सुशांत की गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती उनके भाई शौविक चक्रवर्ती और सुशांत के हाउस स्टाफ को भी गिरफ्तार किया गया है। इसके केस के बाद से बॉलीवुड में लगातार ड्रग्स कनेक्श को लेकर खुलासे हो रहे हैं। एनसीबी की टीम ने जांच करते हुए मामले में कई ड्रेग पैडलर्स को भी गिरफ्तार किया है। ऐसी बातें मीडिया में सामने आ रही हैं कि बॉलीवुड में होने वाली पार्टीज में ड्रग्स खुले तौर पर दिया जाता था।

Sushant Singh Rajput Friend and Director Yuvraj S Singh Reveals That Weed is Common In Bollywood
सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

इन बातों को लेकर कुछ बॉलीवुड सेलेब्स भी सामने आए हैं। जो खुलकर बॉलीवुड में ड्रग्स को लेकर खुलासे कर रहे हैं। वहीं अब सुशांत सिंह राजपूत के दोस्त और एक्टर- प्रोड्यूसर युवराज एस सिंह ने भी इसे लेकर खुलासा किया है। युवराज का कहना है कि बॉलीवुड पार्टीज में ड्रग्स आम बात है। इतना ही नहीं उन्होंने ये भी बताया कि ये अभी की बात नहीं है बल्कि ये तो सालों से चलता आ रहा है।

Sushant Singh Rajput Friend and Director Yuvraj S Singh Reveals That Weed is Common In Bollywood
युवराज एस सिंह - फोटो : Instagram: @yuvrajssingh

एक न्यूज एजेंसी से बात करते हुए युवराज ने कहा, 'ये सब तो कई सालों से चलता आ रहा है शायद 1970 से। उस वक्त चीजें थोड़ी अलग थीं। उस वक्त सोशल मीडिया का दौर नहीं था इसलिए चीजें इतनी बाहर नहीं आती थीं। लेकिन अब ऐसा नहीं है, अब ये सब एक्सपोस्ड हो रहा है। इंडस्ट्री में ऐसे बहुत से लोग हैं जो कोकीन लेते हैं। कई एक्टर और फिल्म निर्माता हैं जो ड्रग्स के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। वीड तो वहां सिगरेट की तरह है। कैमरापर्सन से लेकर टेक्नीशियन तक, सभी सेट पर नॉर्मली वीड लेते हैं।'

विज्ञापन
विज्ञापन
Sushant Singh Rajput Friend and Director Yuvraj S Singh Reveals That Weed is Common In Bollywood
सुशांत सिंह राजपूत (फाइल फोटो) - फोटो : Instagram

आगे युवराज कहते हैं, 'बॉलीवुड की पार्टीज में ज्यादातर कोकीन चलता है, कोकीन यहां का मेन ड्रग है। इसके अलावा MDMA जिसे ecstasy कहा जाता है, एलएसडी जिसको एसिड कहा जाता है और केटामाइन। ये बहुत हार्ड ड्रग्स हैं, इनका असर लगभग 15 से 20 घंटे तक रहता है। कोकीन भी बहुत हार्ड ड्रग होता है। मैं तो कहूंगा कि इंडस्ट्री में 5 से 8 एक्टर्स तो ऐसे हैं जिनके लिए ड्रग्स छोड़ना बहुत जरूरी है, नहीं तो ये लोग मर जाएंगे। मुझे भी कई बार ड्रग्स ऑफर किया गया है। ये बहुत नॉर्मल बात है। ड्रग्स लीजिए और पार्टी करिए। बल्कि लोगों को काम इस तरह मिल रहा है।'

विज्ञापन
Sushant Singh Rajput Friend and Director Yuvraj S Singh Reveals That Weed is Common In Bollywood
सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : PTI

युवराज यहीं नहीं रुके आगे उन्होंने बताया, 'अगर आप सही हीरो, सही एक्ट्रेस और डायरेक्टर के साथ ड्रग्स लेते हैं तो आप उस लॉबी का हिस्सा बन जाते हैं आपके कनेक्शन बन जाते हैं, इसी मानसिकता पर बॉलीवुड काम करता है। मैं उन लोगों को जानता हूं जो ड्रग्स लेते हैं, लेकिन मेरे पास अपनी बात साबित करने के लिए सबूत के तौर पर फोटो नहीं है, अगर मैंने उनका नाम लिया तो उल्टा वो मुझपर केस कर देंगे। मैं इन सब के बीच अपना नाम नहीं लाना चाहता। अगर मैंने ऐसा किया तो वो मेरे डिस्ट्रीब्यूटर से फिल्म रिलीज करने के लिए मना कर देंगे।'

पढ़ें: मां- बाप के निधन से एक साथ टूटा था दुखों का पहाड़, अब गौरव चोपड़ा के घर गूंजी खुशियों की किलकारी

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed