फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Sushant Case: सुशांत सिंह राजपूत के दोस्त ने दिशा सालियान के मंगेतर पर लगाए गंभीर आरोप, सीबीआई से की ये अपील

Mon, 28 Sep 2020 03:57 PM IST
shrilata biswas एंटरनेटमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरनेटमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: shrilata biswas Updated Mon, 28 Sep 2020 03:57 PM IST
विज्ञापन
Sushant Singh Rajput Case: Sushant's Friend Claims Cbi Should Investigate Disha Salian Fiancé Rohan Rai For Resolve Death Case
दिशा सालियान, सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : facebook/disha.salian.26, screeshot from youtube

Sushant Singh Rajput Case: सुशांत सिंह राजपूत केस सुलझने की बजाय दिनों दिन उलझता जा रहा है। पहले मनी लॉन्ड्रिंग और फिर ड्रग एंगल से जांच हो रही है। सुशांत की मौत का कनेक्शन उनकी पूर्व मैनेजर दिशा सालियान की मौत से भी जोड़ा जा रहा है। इस बीच सुशांत का एक दोस्त सामने आया है, जिसने मामले में दिशा सालियान के मंगेतर रोहन राय से पूछताछ की अपील की है।

Sushant Singh Rajput Case: Sushant's Friend Claims Cbi Should Investigate Disha Salian Fiancé Rohan Rai For Resolve Death Case
सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

सुशांत के दोस्त युवराज सिंह ने एक टीवी चैनल से बातचीत में कहा कि सीबीआई को दिशा सालियान के मंगेतर से भी पूछताछ करनी चाहिए। इससे सुशांत के केस को सुलझाने में मदद मिलेगी। उन्होंने कहा कि वो लोग सिस्टम को इस तरह धीरे काम करता हुआ नहीं देख सकते।

Sushant Singh Rajput Case: Sushant's Friend Claims Cbi Should Investigate Disha Salian Fiancé Rohan Rai For Resolve Death Case
सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : PTI

युवराज सिंह कहते हैं कि 'यह स्पष्ट है कि यह डबल मर्डर है। हम रोहन राय को पकड़ने और उसका नार्को विश्लेषण के लिए कह रहे हैं। यह केस वहीं खत्म हो जाएगा। अगर हम उसे पकड़ लेते हैं तो सब कुछ साफ हो जाएगा।' ड्रग्स एंगल की जांच पर युवराज सिंह ने कहा कि इससे केवल घुमाया जा रहा है। उन्होंने सुशांत के परिवार से आगे आकर बात करने के लिए अनुरोध किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Sushant Singh Rajput Case: Sushant's Friend Claims Cbi Should Investigate Disha Salian Fiancé Rohan Rai For Resolve Death Case
सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : facebook/SushantSinghRajput

युवराज सिंह ने कहा कि 'इस मामले को सुलझाने के लिए दिशा सालियान के मंगेतर को पकड़ना होगा। सुशांत के पैसे ठगे गए। उसे बहकाया गया। उसे अंधेरे में रखा गया। उसे उसके परिवार से दूर रखा गया। यह एक सुनियोजित हत्या है। मैं सुशांत के प्रशंसकों की बेसब्री को समझता हूं, लेकिन उम्मीद नहीं खोता। सच्चाई जल्द ही सामने आएगी।‘

विज्ञापन
Sushant Singh Rajput Case: Sushant's Friend Claims Cbi Should Investigate Disha Salian Fiancé Rohan Rai For Resolve Death Case
सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : instagram/sushantsinghrajput

सुशांत केस में जांच से खुश नहीं परिवार
करीब एक महीने से केस की जांच कर रही सीबीआई ने अब तक सुशांत की मौत से जुड़ी कोई जानकारी साझा नहीं की है। सुशांत सिंह राजपूत के परिवार के वकील विकास सिंह ने कहा कि अभिनेता के परिवार को लगता है कि जांच को एक अलग दिशा में ले जाया जा रहा है। सारा ध्यान ड्रग्स मामले की ओर लगाया जा रहा है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed