{"_id":"5f1ead7ec5494d3cc40ba1c5","slug":"sushant-singh-rajput-had-an-elder-brother-sister-shweta-singh-kirti-shared-a-heart-wrenching-post","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"सुशांत सिंह राजपूत के बड़े भाई की डेढ़ साल की उम्र में हुई थी मौत, बहन ने भावुक पोस्ट में लिखा- 'बहुत दर्द महसूस कर रही हूं'","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
सुशांत सिंह राजपूत के बड़े भाई की डेढ़ साल की उम्र में हुई थी मौत, बहन ने भावुक पोस्ट में लिखा- 'बहुत दर्द महसूस कर रही हूं'
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अपूर्वा राय
Updated Mon, 27 Jul 2020 04:06 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
सुशांत सिंह राजपूत, श्वेता सिंह कीर्ति
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की कथित खुदकुशी को एक महीने से ज्यादा वक्त बीत चुका है। लेकिन उनके चाहने वाले अभी तक सदमे से उबर नहीं पाए हैं। कभी उनकी एक्स गर्लफ्रेंड तो कभी उनकी बहन सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए उन्हें याद करती हैं। एक बार फिर सुशांत की बहन ने अपने इंस्टाग्राम पर सुशांत की कुछ यादें ताजा करते हुए तस्वीरें साझा कीं। इन तस्वीरों में सुशांत के साथ उनकी आखिरी बातचीत का स्क्रीनशॉट भी शामिल है।
2 of 5
सुशांत सिंह राजपूत बहन की शादी में
- फोटो : सोशल मीडिया
इस पोस्ट को साझा करते हुए सुशांत की बहन ने जानकारी दी कि एक्टर का एक भाई भी था। श्वेता ने पोस्ट में लिखा, 'मुझे मेरे परिवार वालों के द्वारा हमेशा बताया गया कि मेरे मम्मी-पापा एक लड़का चाहते थे। क्योंकि मां की पहली संतान लड़का था, जिसकी डेढ़ साल की उम्र में ही मौत हो गई। मेरे मां-बाप दूसरे बेटे को लेकर काफी उम्मीद लगाए हुए थे। तब जाकर तुम मिले।'
3 of 5
सुशांत सिंह राजपूत, श्वेता सिंह कीर्ति
- फोटो : सोशल मीडिया
श्वेता ने आगे लिखा है कि, 'मैं बहुत ही दर्द महसूस कर रही हूं। यादें इंसान को तोड़ देती हैं। एक ऐसी ही स्मृति आप सबके साथ शेयर कर रही हूं... क्योंकि कहा जाता है कि आप जितना अपना दुख किसी के साथ शेयर करते हो, वह दुख उतना ही कम दर्द देता है।'
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
सुशांत सिंह राजपूत
- फोटो : File
श्वेता का यह पोस्ट पढ़कर ऐसा लग रहा है कि वह और उनका पूरा परिवार अब भी सदमे में है। सुशांत की आखिरी चैट में वह परेशान लग रहे हैं जिसपर उनकी बहन उन्हें अमेरिका बुलाना चाहती हैं।
विज्ञापन
5 of 5
सुशांत सिंह राजपूत
- फोटो : सोशल मीडिया
गौरतलब है कि सुशांत सिंह राजपूत का शव14 जून को उनके बांद्रा स्थित घर पर फांसी के फंदे पर लटकता हुआ मिला था। इसके बाद से ही फैंस इस केस में सीबीआई जांच की मांग कर रहे हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।