सुशांत सिंह राजपूत के निधन को एक महीने के भी बाद का समय बीत जाने के बाद सुशांत सिंह राजपूत के परिवार ने अपने बेटे को न्याय दिलवाने का फैसला किया है। सुशांत के पिता केके सिंह और पूरे परिवार ने मिलकर सुशांत सिंह राजपूत की गर्लफ्रेंड और अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाई है। सुशांत के परिवार ने अपने शिकायती आवेदन में कई खुलासे किए हैं।
सुशांत के पिता का आरोप, रिया चक्रवर्ती ने दी थी दिशा सालियान की मौत के केस में फंसाने की धमकी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुशांत के पिता ने रिया और उनके परिवार के खिलाफ जो एफआईआर लिखवाई है उसमें उन्होंने कई खुलासे किए हैं। सुशांत के पिता का कहना है कि रिया और उनके परिवार ने सुशांत को आत्महत्या के लिए उकसाया है। सुशांत के पिता ने अपनी एफआईआर में ये भी खुलासा किया है कि रिया ने उन्हें उनकी एक्स मैनेजर के दिशा सालियान के केस में फंसाने की भी धमकी दी थी।
सुशांत सिंह राजपूत की एक्स मैनेजर दिशा सालियान ने सुशांत के निधन के कुछ दिन पहले ही आत्महत्या की थी। सुशांत ने इस दौरान दिशा के लिए शोक भी व्यक्त किया था। अब सुशांत के पिता ने खुलासा किया है कि सुशांत इस बात से घबराए हुए थे कि कहीं रिया उन्हें सेक्रेटरी के सुसाइड करने के मामले में फंसा ना दे। इस बात से वे घबराए रहते थे। उन्होंने इसके बारे में अपनी बहन से भी बात की थी।
सुशांत के पिता ने बताया कि, 'रिया ने मेरे बेटे सुशांत का फोन नंबर अपने फोन में ब्लॉक कर दिया इसके बाद सुशांत ने मेरी बेटी को फोन किया, सुशांत ने कहा रिया मुझे कहीं फंसा देगी, वो यहां से काफी सामान लेकर चली गई है। मुझे धमकी देकर गई है कि अगर तुमने मेरी बात नहीं मानी तो तुम्हारे इलाज के सारे कागज मीडिया को दे दूंगी और कह दूंगी की तुम पागल हो, तुम्हें कोई काम नहीं देगा और तुम बर्बाद हो जाओगे।'
गौरतलब है कि सुशांत सिंह राजपूत बीती 14 जून को अपने मुंबई के ब्रांद्रा स्थित फ्लैट पर मृत पाए गए थे। जिसके बाद से ही पुलिस इस मामले की जांच में जुटी हुई है। पुलिस जांच में अब तक जो भी कुछ सामने आया उससे सुशांत का परिवार नाखुश नजर आ रहा है। मुंबई पुलिस की जांच पर सुशांत के परिवार को भरोसा नहीं है इसलिए उन्होंने पटना पुलिस में शिकायत दर्ज करते हुए इस मामले की जांच करने को कहा है।
पढ़ें: सुशांत के परिवार ने लगाए रिया चक्रवर्ती पर गंभीर आरोप, जानिए क्या कहती है FIR