{"_id":"5f3380a18ebc3e3cc5437bb6","slug":"sushant-singh-rajput-rhea-chakraborty-europe-trip-saturn-devouring-his-son-francisco-goya-painting","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"रिया चक्रवर्ती का दावा- 'यूरोप ट्रिप में एक पेंटिंग को देखकर अजीब बर्ताव करने लगे थे सुशांत', जानिए ऐसा क्या था उस पेंटिंग में?","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
रिया चक्रवर्ती का दावा- 'यूरोप ट्रिप में एक पेंटिंग को देखकर अजीब बर्ताव करने लगे थे सुशांत', जानिए ऐसा क्या था उस पेंटिंग में?
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अपूर्वा राय
Updated Wed, 12 Aug 2020 11:09 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
यूरोप ट्रिप और पेंटिंग का रहस्य
- फोटो : ट्विटर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद एक चीज सबसे ज्यादा चर्चा में रही है, वो है उनकी यूरोप यात्रा। इस ट्रिप के बाद से दावा किया जा रहा है कि सुशांत बदल गए थे। सभी के मन में एक ही सवाल उठ रहा है आखिर इस ट्रिप के दौरान क्या हुआ था। अब सुशांत की गर्लफ्रेंड रह चुकीं रिया चक्रवर्ती ने इस यूरोप ट्रिप को लेकर चौंकाने वाली बात बताई है। रिया का दावा है कि यूरोप ट्रिप के दौरान सुशांत एक पेंटिंग को देखकर अजीब व्यवहार करने लगे थे।
2 of 5
सुशांत सिंह राजपूत
- फोटो : सोशल मीडिया
आखिर कौन सी थी वो पेंटिंग, उसमें ऐसा क्या बना था कि सुशांत बिल्कुल ही बदल गए? चलिए आपको बताते हैं। रिया के मुताबिक यूरोप ट्रिप के दौरान सुशांत के कमरे में एक पेंटिंग टंगी हुई थी। इस पेंटिंग में सैटर्न अपने ही बच्चे को खा रहा था। जब रिया ने उनसे पूछा कि क्या हुआ है तो उन्होंने कहा कि वह उस पेंटिंग के कैरेक्टर्स को देख पा रहे हैं। रिया के मुताबिक सुशांत को पेंटिग की वजह से अजीब चीजें नजर आने लगी थीं।
3 of 5
फ्रांसिस्को डी गोया की पेंटिंग
- फोटो : ट्विटर
रिया जिस पेंटिंग का दावा कर रही हैं वह फ्रांसिस्को डी गोया ने बनाई थी। गोया स्पेन के महान चित्रकार थे। इस तस्वीर को गोया ने ग्रीक की पारंपरिक मान्यता के आधार पर बनाया था। जिसके मुताबिक क्रोनस (शनि) इस डर से कि वह अपने बच्चों द्वारा हरा दिया जाएगा। उसने जन्म के बाद अपने हर एक बच्चे को खा लिया था। गोया ने ये पेंटिंग अपने घर की दीवार पर बनाई थी। बाद में इसे फ्रेम का रूप दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
सुशांत सिंह राजपूत
- फोटो : सोशल मीडिया
इसके अलावा सुशांत के ट्विटर के कवर फोटो पर गौर करें तो उन्होंने एक ऐसे पेंटर की तस्वीर लगाई थी जिसने पेंटिंग बनाने के एक साल बाद ही आत्महत्या कर ली थी। अद्वितीय डच चित्रकार और शिल्पकार विंसेंट वैन गॉग के बारे में ये कहा जाता है कि उन्होंने आत्महत्या की थी। ये पेंटिंग उन्होंने तब बनाई थी जब वह डिप्रेशन से जूझ रहे थे।
विज्ञापन
5 of 5
अभिनेता सुशांत
- फोटो : अमर उजाला
'स्टारी नाइट' नाम की इस पेंटिंग को विंसेट ने साल 1889 में डिप्रेशन के इलाज के दौरान बनाया था। एक साल बाद 1890 में विंसेट ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली थी। उस वक्त वह सिर्फ 37 वर्ष के थे। 37 साल की उम्र में उन्होंने उथल-पुथल भरी ज़िंदगी, नौकरी, डिप्रेशन और अकलेपन के चलते आत्महत्या की थी। इन 10 सालों में उन्होंने करीब 900 पेंटिंग्स और रेखाचित्र बनाए। ऐसा कहा जाता है कि उनके चित्रों का आज भी अर्थ निकालना मुश्किल है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।