सब्सक्राइब करें

साल 2020 फिल्म जगत के लिए बना बुरा 'काल', इन छह सितारों की आत्महत्या से हिला बॉलीवुड

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: anand anand Updated Sat, 08 Aug 2020 05:35 PM IST
विज्ञापन
Sushant Singh Rajput Sameer Sharma Sejal Sharma Preksha Mehta Manmeet Grewal and Anupama Pathak have commit suicide
समीर शर्मा, प्रेक्षा मेहता, सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : सोशल मीडिया

भारत के लिए साल 2020 एक बुरे काल की तरह बनता जा रहा है। एक तरफ कोरोना महामारी हर दिन हजारों लोगों को अपना शिकार बना रही है वहीं एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री ने अपने कई अनमोल सितारों को खो दिया है। एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के कई कलाकारों ने गंभीर बीमारी का शिकार होकर दुनिया को छोड़ दिया तो वहीं कुछ ऐसे भी कलाकार हैं जिन्होंने आत्महत्या करके इस दुनिया को अलविदा कह दिया है। आज हम आपको उन्हीं कलाकारों से रूबरू करवाते हैं जिन्होंने साल 2020 में आत्महत्या करके खुद को खत्म कर लिया है। 

Trending Videos
Sushant Singh Rajput Sameer Sharma Sejal Sharma Preksha Mehta Manmeet Grewal and Anupama Pathak have commit suicide
अभिनेता समीर शर्मा (फाइल फोटो) - फोटो : Social Media

समीर शर्मा
यह छोटे पर्दे के मशहूर कलाकारों में से एक थे। समीर शर्मा का शव बीती छह अगस्त को मलाड स्थित उनके घर में मिला था। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार समीर शर्मा ने आत्महत्या की थी। 44 साल के समीर शर्मा ने कहानी घर घर की और ये रिश्ते हैं प्यार के सहित कई अन्य टीवी सीरियल्स में काम किया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Sushant Singh Rajput Sameer Sharma Sejal Sharma Preksha Mehta Manmeet Grewal and Anupama Pathak have commit suicide
सेजल शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया

सेजल शर्मा
इनको कई टीवी सीरियल्स में देखा जा चुका है। सेजल शर्मा ने इस साल जनवरी में आत्महत्या की थी। उनके घर में एक सोसाइड नोट भी मिला थी। इस नोट में उन्होंने बताया कि वह डिप्रेशन में थीं। जिसकी वजह से उन्होंने आत्महत्या का रास्ता चुना। सेजल शर्मा स्टार प्लस के सीरियल 'दिल तो हैप्पी है जी' में आखिरी बार नजर आईं थीं।

Sushant Singh Rajput Sameer Sharma Sejal Sharma Preksha Mehta Manmeet Grewal and Anupama Pathak have commit suicide
प्रेक्षा मेहता - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

प्रेक्षा मेहता
इन्होंने लॉकडाउन के दौरान पैदा हुए मानसिक तनाव के कारण मई में खुद को खत्म कर लिया था। अभिनेत्री प्रेक्षा मेहता लॉकडाउन शुरू होने से पहले ही मुंबई से अपने घर इंदौर लौट गईं थीं और मुंबई छोड़ने से पहले तक उनके पास कोई काम नहीं था। घर पर रहते हुए भी उन्हें लॉकडाउन की वजह से बेरोजगारी की चिंता सता रही थी। आखिरकार उन्होंने अपने कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। आत्महत्या करने से पहले प्रेक्षा मेहता ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर लिखा था, 'सबसे बुरा होता है सपनों का मर जाना'।

विज्ञापन
Sushant Singh Rajput Sameer Sharma Sejal Sharma Preksha Mehta Manmeet Grewal and Anupama Pathak have commit suicide
मनमीत ग्रेवाल - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

मनमीत ग्रेवाल
यह भी छोटे पर्दे के कई सीरियल्स में दिखाई दिए थे। अभिनेता मनमीत ग्रेवाल ने लॉकडाउन की वजह से डिप्रेशन में आकर मई में आत्महत्या कर ली थी। 32 वर्षीय अभिनेता पहले से ही कर्ज में डूबे हुए थे। इस लॉकडाउन ने उन्हें आर्थिक रूप से और कमजोर कर दिया था। परेशान होकर उन्होंने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed