{"_id":"5af90ad84f1c1bd8408b533c","slug":"sushant-singh-rajput-shared-emotional-post-on-mothers-day-which-will-make-you-cry","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"मां की याद में छलका सुशांत सिंह राजपूत का दर्द, बोले - 'सब कुछ है बस तुम ही नहीं'","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
मां की याद में छलका सुशांत सिंह राजपूत का दर्द, बोले - 'सब कुछ है बस तुम ही नहीं'
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Mon, 14 May 2018 05:49 PM IST
विज्ञापन
Sushant Singh Rajput
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दुनिया में कोई भी ऐसी चीज नहीं है जो मां की कमी को पूरा कर दे। इस तकलीफ को सुशांत कई बार फैंस के साथ शेयर कर चुके हैं। 'मदर्स डे' पर सुशांत ने अपनी मां की याद में एक इमोशनल पोस्ट लिखा है जो आपको यकीनन रुला सकता है। इस पोस्ट में सुशांत ने अपने दिल की बात को इस तरह से बयां किया है जो आपको हिला कर रख देगा।
Sushant Singh Rajput
सुशांत सिंह राजपूत ने ट्वीट किया - 'काश ऐसा होता कि मेरी जीत, पैसा और पॉवर के साथ मैं आपके साथ एक मिनट बिता सकता।' इसके साथ ही सुशांत ने अपनी मां के लिए पेपर पर कविता लिखकर पोस्ट की है। सुशांत का यह पोस्ट दिखाता है कि वह अपनी मां को कितना याद करते हैं।
I wish with all my wins, money, successes, power, and self confidence I could just be able to have one more minute with you...#mymother#mothers day
— Sushant Singh Rajput (@itsSSR) May 13, 2018
Happy #MothersDay everyone ❤️❤️#Mymother pic.twitter.com/yMGeY33Djk
— Sushant Singh Rajput (@itsSSR) May 13, 2018
सुशांत सिंह राजपूत
इस पोस्ट पर यूजर्स ने सुशांत के जज्बातों को ध्यान में रखते हुए इमोशनल पोस्ट किए हैं। एक यूजर ने लिखा - 'इस पोस्ट के पीछे छिपे आपके दर्द को महसूस कर सकते हैं। आपकी मां हमेशा आपके साथ है। एक सेकेंड भी आपसे अलग नहीं हैं। बस उन्हें महसूस करिए।'
And the pain behind these posts.💔
— Mona Singh☆ (@monasingh8124) May 13, 2018
Sushant she is with you in every single second of urs. Just feel your heartbeat, there she is.❤️
विज्ञापन
विज्ञापन
सुशांत सिंह राजपूत
इससे पहले भी सुशांत अपने दिल की बात सोशल मीडिया पर कई बार साझा कर चुके हैं। एक इंटरव्यू के दौरान सुशांत ने कहा था कि 'वह मां के निधन पर बिल्कुल भी रोए नहीं थे।' इसके साथ ही सुंशात ने कहा - 'अब वह उस वक्त को याद करते हैं तो इस बात का अहसास होता है कि जिंदगी में बहुत कीमती चीज खो दी।'
विज्ञापन
sushant
सुशांत जल्द ही सैफ अली खान की बेटी सारा अली खान के साथ 'केदारनाथ' फिल्म में नजर आएंगे। इस फिल्म से सारा बॉलीवुड में डेब्यू कर रही हैं। इस फिल्म को अभिषेक कपूर डायरेक्ट कर रहे हैं। 'केदारनाथ' फिल्म दिसंबर में रिलीज होगी।