दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की कथित आत्महत्या के मामले में लगातार नए खुलासे हो रहे हैं। मामले को लेकर इस समय ED की जांच जारी है। लगातार कई दिनों से प्रवर्तन निदेशालय मामले को लेकर रिया उनके परिवार और उनके मैनेजर से पूछताछ कर रहा है। जिसके बाद मंगलवार को ED ने सुशांत सिंह राजपूत की बहन मीतू सिंह को भी पूछताछ के लिए बुलाया था।
सुशांत सिंह राजपूत की बहन मीतू सिंह से ED ने की पूछताछ, मनी लॉन्ड्रिंग मामले में हुए बयान दर्ज
सुशांत की बहन मीतू सिंह मंगलवार दोपहर को ईडी कार्यालय पहुंची थीं। जहां मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में उनका बयान दर्ज करवाया गया। ये पहली बार था जब सुशांत के परिवार में से कोई ईडी की कार्रवाई में शामिल हुआ और मामले को लेकर अपना बयान दर्ज करवाया। जिसके बाद देर रात मीतू सिंह को बयान दर्ज करवाकर ईडी दफ्तर से बाहर निकलते हुए देखा गया।
Mumbai: #SushantSinghRajput's sister Mitu Singh leaves from Enforcement Directorate (ED) office. pic.twitter.com/92yPE8H9pN
प्रवर्तन निदेशालय की जांच में अब तक रिया चक्रवर्ती, उनके भाई शौविक चक्रवर्ती, रिया की मैनेजर श्रुति मोदी और रिया के पिता से भी पूछताछ की जा चुकी है। रिया को सबसे पहले बीते शुक्रवार को ईडी दफ्तर बुलाया गया था। जहां उनसे कई सवाल किए गए। वहीं एक रिपोर्ट के मुताबिक हाल ही में ईडी ने चार फोन अपने कब्जे में लिए हैं। इनमें रिया के दो फोन, उनके भाई शौविक का एक फोन और पिता इंद्रजीत का एक फोन है। इसके अलावा ईडी ने रिया और शौविक का एक- एक आईपैड और इंद्रजीत का लैपटॉप भी सीज कर दिया है।
बता दें कि अब तक की पूछताछ में रिया चक्रवर्ती ने ईडी को बताया है कि मुंबई में उनके दो फ्लैट भी हैं। उन्होंने साल 2018 में मुंबई के खार में एक फ्लैट लिया था जिसकी कीमत 80 लाख रुपये से ऊपर बताई जा रही है। वहीं दूसरा घर रिया ने पिता के नाम पर लिया है। जिसको उन्होंने साल 2012 में 60 लाख रुपये में खरीदा था।
वहीं इस पूरे मामले में रिया चक्रवर्ती ने कहा था कि 'मैं सुशांत से प्यार करती थी। सुशांत की मौत के बाद सदमे में हूं लेकिन मुझे ही प्रताड़ित किया जा रहा है। मुझे बलि का बकरा बनाया जा रहा है।' फिलहाल इस पूरे केस की जांच सीबीआई कर रही है। पहले रिया ने खुद गृह मंत्री अमित शाह को सोशल मीडिया पर टैग करके उनसे सीबीआई जांच की मांग की थी लेकिन अब वो इसका विरोध कर रही हैं। ऐसे में रिया ही सवालों के घेरे में आ गई हैं।
पढ़ें: यश चोपड़ा के जन्मदिन पर घोषित होने वाली फिल्मों से कटा अक्षय कुमार का नाम, अजय देवगन की दमदार एंट्री