दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत भले ही आज हम सब के साथ नहीं हैं। लेकिन वह अपने प्रशंसकों के दिलों में हमेशा जिंदा रहेंगे। सोशल मीडिया पर उनके प्रशंसक उन्हें याद करते हुए पोस्ट साझा करते रहते हैं। हालांकि फैंस तक अचंभित रह गए जब 01 जनवरी को, सुशांत के फेसबुक पेज से एक संदेश आया। पूरा पोस्ट पढ़ने के बाद प्रशंसकों को समझ आया कि दिवंगत अभिनेता की बहन श्वेता सिंह कीर्ति की ओर से यह पोस्ट लिखी गई है।
Sushant Singh Rajput:अभिनेता के फेसबुक पेज से बहन श्वेता ने किया ये पोस्ट, फैन्स हुए भावुक, बोले- मिस यू भाई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अभिनेता की बहन ने पोस्ट में क्या लिखा
श्वेता सिंह ने सुशांत के आधिकारिक पेज पर लिखा, "सभी को नए साल की बहुत-बहुत शुभकामनाएं। यह श्वेता सिंह कीर्ति है, जो आप सभी को भाई की ओर से बधाई दे रही है।"
भावुक हुए फैंस
मैसेज के सामने आते ही प्रशंसकों ने कमेंट्स की बौछार कर दी। एक फैन ने पोस्ट पर लिखा, 'मिस यू भाई'। वहीं अन्य लोगों ने लिखा, "एक पल के लिए मुझे लगा कि सुशांत वापस आ गए हैं..फिर महसूस किया कि यह मैसेज उनकी बहन की तरफ से आया है।”
श्वेता सिंह का भावुक पोस्ट
इसके अलावा श्वेता ने नए साल पर प्रशंसकों के लिए एक और पोस्ट लिखा। उन्होंने अपने भाई सुशांत को याद करते हुए लिखा, "मेरे विस्तारित परिवार को नए साल की बहुत-बहुत शुभकामनाएं... हम हमेशा एक साथ रहें और सच्चाई की राह पर चलने का रास्ता खोजें, आइए इस नए साल @itsSSR भाई के जीवन को सेलिब्रेट करते हैं। भाई हमेशा हमारे साथ रहेगा।
Wishing my extended family a very happy new year… may we always stay together and find our way to truth and light 💫🙏💐❤️ let’s make this new year all about celebrating @itsSSR Bhai’s Life And Him! Bhai will always live on #HappyNewYear #SushantMonth #SushantSinghRajput
— Shweta Singh Kirti (@shwetasinghkirt) January 1, 2022
जस्टिस फॉर सुशांत सिंह राजपूत
सुशांत सिंह राजपूत के निधन के डेढ़ साल बात भी उनके फैंस उन्हें सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहे हैं और इंसाफ की मांग कर रहे हैं। प्रशंसक मांग कर रहे हैं कि सीबीआई उनके मामले की क्लोजर रिपोर्ट जारी करे।