फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

श्वेता सिंह कीर्ति के सोशल मीडिया अकाउंट हुए दोबारा एक्टिवेट, बताई डिएक्टिवेट करने की ये वजह

Thu, 15 Oct 2020 04:05 PM IST
प्रतीक्षा राणावत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रतीक्षा राणावत Updated Thu, 15 Oct 2020 04:05 PM IST
विज्ञापन
Sushant Singh Rajput Sister Shweta Singh Kirti Deleted Her Social Media Accounts Because Of Multiple Logins By Someone
सुशांत सिंह राजपूत, श्वेता सिंह कीर्ति - फोटो : Instagram: @shwetasinghkirti

दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के निधन को 14 अक्टूबर के दिन चार महीने का समय बीत चुका है। उनके फैंस और परिवार के सदस्य अब तक सुशांत को भुला नहीं पाए है। सुशांत की मौत का ममाला भी लंबित पड़ हुआ है। ऐसे में अभिनेता की मौत को चार महीने हो जाने पर उनकी बहन ने श्वेता सिंह कीर्ति ने हैरान कर देने वाला एक कदम उठाया। श्वेता ने बीते दिन अपने सारे सोशल मीडिया अकाउंट्स डिएक्टिवेट कर दिए।

Sushant Singh Rajput Sister Shweta Singh Kirti Deleted Her Social Media Accounts Because Of Multiple Logins By Someone
श्वेता सिंह कीर्ति ने डिलीट किया अकाउंट - फोटो : instagram/shwetasinghkirti

सुशांत के निधन के बाद से ही उनकी बहन श्वेता सिंह कीर्ति सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रही हैं। श्वेता अक्सर सुशांत की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर साझा करती रहती हैं। श्वेता ने ने अपने भाई के निधन के बाद से ही सोशल मीडिया पर कई तरह की मुहिम चलाए रखी। जिससे इस केस में जनता समर्थन बराबर मिलता रहा। ऐसे में श्वेता का ये कदम उठाना सोच से परे था। लेकिन अब श्वेता ने खुद बताया कि उन्होंने ऐसा आखिर क्यों किया था ?

Sushant Singh Rajput Sister Shweta Singh Kirti Deleted Her Social Media Accounts Because Of Multiple Logins By Someone
सुशांत सिंह राजपूत अपनी बहन श्वेता सिंह कीर्ति के साथ - फोटो : Instagram: @shwetasinghkirti

श्वेता के सभी अकाउंट्स दोबारा एक्टिवेट हो गे हैं। अपना ट्विटर अकाउंट एक्टिवेट होने के बाद श्वेता ने इसका कारण बताया। उन्होंने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट से एक ट्वीट किया। जिसमें उन्होंने लिखा, 'माफ कीजिएगा, मेरे सोशल मीडिया अकाउंट को बार-बार लॉग इन करने की कोशिश की जा रही थी, लिहाजा मुझे इन्हें डिएक्टिवेट करना पड़ा था।'

विज्ञापन
विज्ञापन
Sushant Singh Rajput Sister Shweta Singh Kirti Deleted Her Social Media Accounts Because Of Multiple Logins By Someone
सुशांत सिंह राजपूत, श्वेता सिंह कीर्ति - फोटो : Instagram: @shwetasinghkirti

बता दें कि श्वेता ने बीते दिनों सुशांत मौत की जांच के लिए नई मुहिम शुरू की है। यह मुहिम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मन की बात से जुड़ी हुई है। श्वेता ने सुशांत के फैंस से अपील करते हुए कहा कि वह संदेश भेजकर प्रधानमंत्री मोदी से मन की बात करें। उन्होंने अपने ट्विटर अकाउंट पर लिखा, '#MannKiBaat4SSR न्याय और सच जानने के लिए अपनी आवाज उठाने का अच्छा अवसर है।'

विज्ञापन
Sushant Singh Rajput Sister Shweta Singh Kirti Deleted Her Social Media Accounts Because Of Multiple Logins By Someone
सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

सुशांत केस में अब तक
सुशांत सिंह राजपूत केस में बीते दिनों नारकोटिक्स नियंत्रण ब्यूरो ने बॉलीवुड के कई बड़े नामों से पूछताछ की। इनमें दीपिका पादुकोण, श्रद्धा कपूर, सारा अली खान, रकुल प्रीत सहित अन्य लोग शामिल थे। इसके अलावा एम्स ने अपनी रिपोर्ट सीबीआई को सौंप दी है जिसमें बताया गया है कि सुशांत की हत्या के कोई सबूत नहीं मिले हैं और यह खुदकुशी का मामला है।

पढ़ें: अनुष्का का हर महत्वाकांक्षी महिला के लिए आश्वासन, "अपना टाइम भी आएगा"

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed