सुशांत सिंह राजपूत केस के ड्रग मामले में फंसी रिया चक्रवर्ती को बुधवार को बॉम्बे हाईकोर्ट ने सशर्त जमानत दे दी। रिया की रिहाई पर जहां कई लोग खुशी जता रहे हैं तो वहीं दूसरी तरफ सुशांत के फैंस इस फैसले से खुश नहीं हैं। अब इस पूरे मामले पर सुशांत के परिवार की प्रतिक्रिया भी सामने आई है।
रिया चक्रवर्ती की जमानत पर आई सुशांत सिंह राजपूत के परिवार की प्रतिक्रिया, इन चार चीजों पर अभी भी भरोसा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लगातार अपने भाई के लिए न्याय की मांग कर रही हैं सुशांत सिंह राजपूत की बहन श्वेता सिंह कीर्ति ने रिया चक्रवर्ती की रिहाई के बाद एक पोस्ट साझा किया है। इस पोस्ट के जरिए श्वेता ने न्याय के प्रति अपना विश्वास जाहिर करते हुए धैर्य और साहस की बात की है।
श्वेता सिंह कीर्ति ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट से एक पोस्ट साझा किया है जिसमें उन्होंने लेखक पाउलो कोएलो की एक मशहूर पंक्ति को लिखा है। इसमें कहा गया है कि 'हमें अभी तक हमारे सभी सवालों का जवाब नहीं मिला है लेकिन, हमारे पास अभी भी धैर्य, हिम्मत, विश्वास और भगवान हैं। हमें धैर्य के साथ सबसे कठिन समय में आध्यात्मिक भरोसा बनाए रखना चाहिए। ये हमें निराश ना होने की हिम्मत देता है।'
We might not have all the answers yet...but we have #Patience #Courage #Faith #God 🙏❤️🙏
A post shared by Shweta Singh kirti (SSK) (@shwetasinghkirti) on
गौरतलब है कि रिया चक्रवर्ती को एक महीने के बाद जमानत मिली है। बॉम्बे हाईकोर्ट ने उन्हें सशर्त जमानत दी है, क्योंकि उनके खिलाफ ड्रग फाइनेंसिंग सहित कई गंभीर आरोप लगे हैं। रिया के भाई शोविक चक्रवर्ती अभी जेल में है। उनकी जमानत याचिका को हाईकोर्ट ने खारिज कर दिया है।
रिया चक्रवर्ती को जमानत मिलने के बाद सतीश मानेशिंदे ने मीडिया से बात की थी। इस दौरान उन्होंने जेल में रिया की हालत के बारे में बताया था। साथ ही उन्होंने सुशांत सिंह राजपूत केस की जांच कर रहीं तीन केंद्रीय एजेंसियां सीबीआई, ईडी और एनसीबी के लिए कहा कि वह रिया चक्रवर्ती के पीछे पड़ गई हैं। रिया ने भायखला जेल में 28 दिन गुजारे थे।
क्या अनूप जलोटा ने जसलीन मथारू संग कर ली शादी? सोशल मीडिया पर तस्वीरें वायरल