पूरे देश में दिवाली का त्योहार धूमधाम से मनाया जा रहा है। आम से लेकर खास तक, हर कोई अपने करीबी और चाहने वालों को रोशनी से भरे इस त्योहार की शुभकामनाएं दे रहा है। इस बीच बॉलीवुड के दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की बहन श्वेता सिंह कीर्ति ने भी अपने भाई के फैंस को दिवाली के त्योहार को अलग अंदाज में मनाने की अपील की है।
जरूरतमंदों के लिए सुशांत सिंह राजपूत की बहन ने उठाई आवाज, भाई के नाम पर इस दिवाली लोगों से की ये अपील
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्वेता सिंह कीर्ति सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहती हैं। वह अक्सर इसके जरिए भाई सुशांत सिंह राजपूत को याद करती रहती हैं। साथ ही अपने भाई को इंसाफ दिलाने के लिए अपील भी करती रहती हैं। दिवाली के मौके पर श्वेता सिंह कीर्ति ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर सुशांत सिंह राजपूत की एक तस्वीर साझा की है। इस तस्वीर के साथ उन्होंने दिवंगत अभिनेता के फैंस से खास अपील भी की है।
श्वेता सिंह कीर्ति ने सुशांत की तस्वीर के साथ लिखा है, 'सुशांत सिंह राजपूत सभी की जिंदगी में खुशियां लाने का काम करते थे। इस दिवाली आप भी ऐसे काम करें जैसे सुशांत करते थे। छोटे दुकानदारों, गरीब और जरूरतमंदों से मोमबत्ती या दीया खरीदें ताकि वह इस त्योहार को मना सकें। साथ ही कहा है कि उन्हें मिठाइयां भी बांटे जिनके अंदर खरीदने की क्षमता नहीं है।'
This Diwali.... Sushant Wali. Let’s share love and kindle hope in hearts of many. This Diwali let’s celebrate in SSR’S Way. #Diwali4SSR pic.twitter.com/6Qx3bnpZnm
श्वेता सिंह कीर्ति ने भाई सुशांत की तस्वीर के साथ अपने ट्वीट में लिखा, 'इस दिवाली सुशांत वाली। आइए कई लोगों के दिलों में प्यार और दयालु आशा साझा करें। यह दिवाली सुशांत सिंह राजपूत के तरीके से।' सोशल मीडिया पर श्वेता सिंह कीर्ति का यह ट्वीट तेजी से वायरल हो रहा है। सुशांत सिंह राजपूत के फैंस भी उनके ट्वीट को पसंद कर रहे हैं। साथ ही अपनी प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं।
आपको बता दें कि बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत अब इस दुनिया में नहीं रहे। इस साल 14 जून को उनका शव मुंबई स्थित उनके घर में मिला था। शुरुआत में उनकी मौत की जांच मुंबई और बिहार पुलिस ने की। इसके बाद यह मामला सीबीआई के पास पहुंच गया। वहीं दिवंगत अभिनेता के पिता ने अपने बेटे की मौत के आरोप में अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती के खिलाफ मामला दर्ज करवाया था।
पढ़ें: Bigg Boss 14: निक्की तंबोली ने इस कंटेस्टेंट पर लगाया किस करने का आरोप, बोली- 'मैं परेशान हो चुकी हूं'