फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सुशांत सिंह राजपूत के केस में पुलिस को अंदेशा, उनके इस सोशल मीडिया अकाउंट से हुई छेड़छाड़

Thu, 25 Jun 2020 08:47 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: anand anand Updated Thu, 25 Jun 2020 08:47 PM IST
विज्ञापन
Sushant Singh Rajput suicide case mumbai police suspecte to tampered his social media account
सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : सोशल मीडिया

युवा अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की आत्महत्या के केस की मुंबई पुलिस बहुत ही गहराई से जांच कर रही है। वह सुशांत से जुड़े हर उस पहलू पर टटोल के देख लेना चाहती है जिसमें पुलिस को थोड़ी सी भी आशंका नजर आ रही है। पुलिस को शक है कि सुशांत के ट्विटर अकाउंट से किसी ने छेड़छाड़ की है और उनकी पिछले छह महीने की ट्वीट्स को डिलीट किया है। 

Sushant Singh Rajput suicide case mumbai police suspecte to tampered his social media account
सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : सोशल मीडिया

इस तथ्य की गहराई में जाने के लिए पुलिस ट्विटर को एक पत्र लिखने की योजना बना रही है। दरअसल, सुशांत सिंह राजपूत के टि्वटर अकाउंट में पिछले साल 27 दिसंबर के बाद कोई भी ट्वीट नहीं दिख रहा है। खबरें बताती हैं कि पुलिस को इसी बात का शक है कि कहीं किसी ने सुशांत के ट्वीट्स को डिलीट तो नहीं किया है। 

Sushant Singh Rajput suicide case mumbai police suspecte to tampered his social media account
सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : सोशल मीडिया

पुलिस को यह अंदेशा है कि वह सोशल मीडिया पर इतने सक्रिय होने के बावजूद ट्विटर से इतनी दूर कैसे रह सकते हैं? इसलिए, पुलिस सुशांत के अकाउंट की पिछले छह महीने की जानकारी पाने के लिए ट्विटर कंपनी को एक पत्र लिखने वाली है जिससे कि उन्हें आगे की छानबीन करने में आसानी होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Sushant Singh Rajput suicide case mumbai police suspecte to tampered his social media account
सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : सोशल मीडिया

जब से सुशांत सिंह राजपूत ने आत्महत्या की है तभी से पुलिस उनके केस की जांच में दिन रात एक किए हुए है। पुलिस ने अब तक सुशांत से जुड़े 23 लोगों से पूछताछ की है जिसमें सुशांत के दोस्त, परिजन और कुछ करीबी लोग भी शामिल हैं। 

विज्ञापन
Sushant Singh Rajput suicide case mumbai police suspecte to tampered his social media account
सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : सोशल मीडिया

बीते बुधवार को सुशांत की फाइनल पोस्टमार्टम रिपोर्ट आ चुकी है जिससे पता चला है कि उनकी मौत सांस रुकने से ही हुई है। पोस्टमार्टम के दौरान उनके शरीर से किसी भी तरह की खरोंच या फिर चोट के निशान नहीं पाए गए हैं। फिलहाल उनकी आंतों को फॉरेंसिक जांच के लिए भेजा गया है।

पढ़ें: इस दिन रिलीज होगी सुशांत की आखिरी फिल्म दिल बेचारा, जानिए कब, कहां और कैसे देखें

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed