{"_id":"62d192a6c5bbab796f2cf9a8","slug":"sushmita-lalit-modi-affair-ex-boyfriend-rohman-shawl-reaction-on-relationship","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Sushmita Lalit Modi Affair: अफेयर की खबरों पर सुष के एक्स बॉयफ्रेंड का रिएक्शन, लिखा- तुम्हें सुकून मिल जाए...","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Sushmita Lalit Modi Affair: अफेयर की खबरों पर सुष के एक्स बॉयफ्रेंड का रिएक्शन, लिखा- तुम्हें सुकून मिल जाए...
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: निधि पाल
Updated Fri, 15 Jul 2022 09:47 PM IST
विज्ञापन
1 of 4
रोहमन शॉल, सुष्मिता सेन
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
सुष्मिता सेन ललित मोदी के साथ अपने नए रिश्ते की शुरुआत कर चुकी हैं। ललित मोदी के सोशल मीडिया पर अपने रिश्ते का खुलासा करते ही लोगों के कमेंट्स की बाढ़ सी आ गई। बहुत से लोगों को सुष्मिता और ललित मोदी का साथ पसंद नहीं आया तो वहीं कई लोग अभिनेत्री के इस कदम की तारीफ कर रहे हैं। बहुत से लोग इसे बकवास कह रहे हैं, वहीं सुष्मिता के फैंस का तो जैसे दिल ही टूट गया है। इन सबके बीच सुष्मिता सेन के एक्स बॉयफ्रेंड रोहमन शॉल का भी रिएक्शन आया है। तो चलिए आपको बताते हैं कि रोहमन की इस रिश्ते को लेकर आखिर क्या राय है।
2 of 4
सुष्मिता सेन और ललित मोदी
- फोटो : Twitter @LalitKModi
ललित मोदी ने गुरुवार शाम को सुष्मिता सेन के साथ तस्वीरें अपलोड करके सोशल मीडिया पर अपने इश्क का इजहार किया था। हालांकि पहले तो लोगों को लगा कि दोनों ने शादी कर ली है, लेकिन फिर उन्होंने साफ कि अभी सिर्फ डेट कर रहे हैं। इसके बाद शुक्रवार को सुष्मिता सेन का भी रिएक्शन आ गया। अब इसपर सुष्मिता के एक्स बॉयफ्रेंड रोहमन शॉल का भी रिएक्शन आया है। सुष्मिता के एक्स रोहमन के लिए ये कोई शॉकिंग खबर नहीं है।
3 of 4
सुष्मिता सेन, रोहमन शॉल
- फोटो : सोशल मीडिया
एक इंटरव्यू के दौरान रोहमन ने कहा- प्यार खूबसूरत है, इसलिए उन्हें खुश रहने दीजिए। मुझे इतना पता है कि अगर उसने किसी को चुना है तो वो उसके लायक है। इसके अलावा रोहमन ने अपनी स्टोरी पर लिखा- किसी पर हंसने से सुकून मिल जाये तो हंस लेना, क्योंकि परेशान वो नहीं तुम हो। यानि रोहमन अपनी एक्स गर्लफ्रेंड के साथ ललित को देखकर दुखी नहीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
रोहमन शॉल और सुष्मिता सेन
- फोटो : फाइल
बता दें कि रोहमन शॉल और सुष्मिता सेन ने पिछले साल ब्रेकअप कर लिया था। दोनों एक दूसरे को 2018 से डेट कर रहे थे। रोहमन सुष्मिता से 16 साल छोटे हैं। सुष्मिता सेन सिर्फ रोहमन और ललित मोदी के साथ ही रिलेशन में नहीं हैं, बल्कि इससे पहले वह और भी कई लोगों को डेट कर चुकी हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।