{"_id":"5cf6071dbdec22076e31bc2b","slug":"sushmita-sen-beat-aishwarya-rai-last-round-miss-india-competition","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"आखिरी राउंड में बच्चन खानदान की बहू को हराकर सुष्मिता ने जीता था ये खिताब","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
आखिरी राउंड में बच्चन खानदान की बहू को हराकर सुष्मिता ने जीता था ये खिताब
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: shrilata biswas
Updated Tue, 04 Jun 2019 01:17 PM IST
विज्ञापन
1 of 7
sushmita sen, aishwarya rai
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
सुष्मिता सेेन ने साल 1994 में ऐश्वर्या राय को पीछे छोड़कर फेमिना मिस इंडिया के खिताब पर कब्जा किया था। माना जाता है कि दोनों के रिश्ते में हमेशा खटास रही है। हाल ही में एक इंटरव्यू में सुष्मिता सेन ने पहली बार इस पर बात करते हुए कहा कि इस तरह की खबरें पूरी तरह बकवास हैं। दोनों ने हमेशा एक दूसरे का सपोर्ट किया है। सुष्मिता ने इस तरह की खबरों को भले ही महज अफवाह करार दिया हो लेकिन क्या आप जानते हैं कि मिस इंडिया कॉम्पिटिशन में कांटे की टक्कर में सुष्मिता ने ऐश्वर्या को पीछे छोड़ा था।
2 of 7
sushmita sen, aishwarya rai
- फोटो : social media
1994 में सुष्मिता सेन और ऐश्वर्या राय दोनों ने फेमिना मिस इंडिया कॉम्पिटिशन में हिस्सा लिया था। यह कॉम्पिटिशन गोवा में हुआ था। उस दौरान ऐश्वर्या जीतने की प्रबल दावेदार थीं। यही नहीं सुष्मिता खुद भी मानती थीं कि सभी ऐश्वर्या के जीतने के दावेे कर रहे थे। उन्हें खुद भी यही लग रहा था।
3 of 7
sushmita sen, aishwarya rai
- फोटो : social media
आखिरी राउंड में सुष्मिता और ऐश्वर्या दोनों पहुंचने में कामयाब रहीं लेकिन मुकाबला टाई हो गया था। जज ने दोनों को ही 9.33 नंबर दिए थे। इसके बाद ये तय हुआ कि दोनों से एक-एक सवाल पूछा जाएगा जो इसका अच्छा जवाब देगा, वो मिस इंडिया का खिताब जीत जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 7
sushmita sen, aishwarya rai
- फोटो : social media
ऐश्वर्या से सवाल पूछा गया कि 'आप अपने पति में कैसी क्वालिटी देखना चाहेंगी। रिज फॉरेस्टर की तरह बोल्ड और ब्यूटीफुल या मैसन कैपवेल के जैसा।' बता दें कि रिज फॉरेस्टर और मैसन कैपवेल दोनों ही हॉलीवुड सीरीज के कैरेक्टर के नाम हैं। इसके जवाब में ऐश ने कहा था, 'मैसन। हम दोनों में बहुत सी चीजें एक जैसी हैं। मैसन बहुत केयरिंग हैं और उनका सेंस ऑफ ह्यूमर बहुत अच्छा है। जो मेरे कैरेक्टर से मेल खाता है।'
विज्ञापन
5 of 7
sushmita sen
- फोटो : twitter
वहीं, सुष्मिता से पूछा गया था, 'आपको अपने देश के टेक्सटाइल हेरिटेज के बारे में क्या जानकारी है? ये कब से शुरू हुआ? और आप क्या पहनना पसंद करेंगी?' यही वो सवाल था जिसने सुष्मिता को ताज का हकदार बना दिया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।