फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बॉयफ्रेंड रोहमन शॉल से सुष्मिता सेन ने किया ब्रेकअप? इस तरह उतारा गुस्सा

Thu, 27 Jun 2019 12:02 AM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Mishra Mishra Updated Thu, 27 Jun 2019 12:02 AM IST
विज्ञापन
Sushmita Sen breakup with her boyfriend Rohman Shawl post some insta story
sushmita sen rohman shawl - फोटो : instagram
पूर्व मिस यूनिवर्स और बॉलीवुड एक्ट्रेस सुष्मिता सेन इन दिनों कुछ खास वजहों से चर्चा में बनी हुई हैं। ये वजह है कि वह अपनी उम्र से 15 साल छोटे लड़के को डेट कर रही हैं। अक्सर दोनों की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल होती हैं। लेकिन सुष्मिता के बॉयफ्रेंड रोहमन शॉल की इंस्टा स्टोरी देखकर लग रहा है कि दोनों के बीच अब कुछ ठीक नहीं। लगता है कि ये रिश्ता अब टूट चुका है। वहीं सुष्मिता सेन ने रोहमन को इंस्टाग्राम पर फॉलो करना बंद कर दिया है। जानिए क्या है पूरा मामला
Sushmita Sen breakup with her boyfriend Rohman Shawl post some insta story
Insta Story - फोटो : instagram

रोहमन शॉल ने कई इंस्टा स्टोरी के जरिए अपना गुस्सा उतारा है। एक पोस्ट में उन्होंने लिखा है, 'हे तुम, हां मैं तुमसे बात कर रहा हूं। क्या है जो तुम्हें परेशान कर रहा है? कमॉन मैं यहां पूरे ध्यान से तुम्हारी बात सुन रहा हूं... 24 घंटे।'

Sushmita Sen breakup with her boyfriend Rohman Shawl post some insta story
Insta Story - फोटो : instagram

रोहमन ने एक और पोस्ट में लिखा, 'तो तुम्हें लगता है कि तुम इस रिश्ते को चलाते रहने के लिए बहुत कुछ कर रहे हो और तुम्हारा पार्टनर कुछ नहीं कर रहा है? ठीक है! तुम्हें ये समझने की जरूरत है कि आप अपने पार्टनर के लिए जो करते हैं वो आपका फैसला है। आपके या आपकी पार्टनर से भी वैसा ही करने की उम्मीद मत करिए। उनके लिए वो चीजें करिए जो आप वाकई उनके लिए करना चाहते हैं। इसलिए नहीं करें कि आप चाहते हैं कि जो आप उनके लिए कर रहे हैं फिर वो भी आपके लिए वैसा ही करें।'

विज्ञापन
विज्ञापन
Sushmita Sen breakup with her boyfriend Rohman Shawl post some insta story
Insta Story - फोटो : instagram

रोहमन ने आगे लिखा, 'तो आप चाहते हैं कि आपका पार्टनर भी आपको वैसे ही ट्रीट करे जैसे आप उसे कर रहे हैं, क्योंकि आप उसके साथ रिलेशनशिप में हैं। यदि कोई आपसे ठीक तरह से बर्ताव नहीं कर रहा है और फिर भी आप उसके साथ रह रहे हैं तो ये आपकी गलती है। खुद से प्यार करिए।'

विज्ञापन
Sushmita Sen breakup with her boyfriend Rohman Shawl post some insta story
Insta Story - फोटो : instagram

रोहमन ने लिखा, 'क्या आप अकेले होने पर बोर हो जाते हैं? ओके, तो आप किसी से कैसे उम्मीद कर सकते हैं कि वह आपको दिलचस्प समझे, जब आप खुद को एंटरटेन नहीं कर सकते हैं। रोजाना बिना फोन, टीवी, किताबें या किसी और चीज के 15-20 मिनट खुद के साथ बिताएं। खुद की आवाज सुनें जो आपसे बात करना चाहती हैं। उससे आपको सारे जवाब मिल जाएंगे।'

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed