करीब एक महीने पहले सुष्मिता सेन ने एलान किया था कि उनके छोटे भाई राजीव सेन जल्द ही एक्ट्रेस चारू असोपा से शादी करने वाले हैं। उन्होंने दोनों के साथ की तस्वीरें भी शेयर की थीं। उसके बाद 7 जून को कपल ने कोर्ट मैरिज की। राजीव सेन ने सोशल मीडिया अकाउंट पर शादी की तस्वीरों को शेयर किया था। अब यह कपल रॉयल तरीके से शादी के लिए गोवा पहुंचा है।
गोवा में शुरू हुईं सुष्मिता के छोटे भाई की शाही शादी की तैयारियां, ब्वॉयफ्रेंड रोहमन भी हुए स्पॉट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजीव ने जब कोर्ट मैरिज की थी तब सुष्मिता सेन की कोई तस्वीर सामने नहीं आई थी। भले ही कोर्ट मैरिज में सुष्मिता शामिल ना हुई हों लेकिन अब अपने भाई की ग्रैंड वेडिंग में शामिल होने वो पहुंची हैं।
शुक्रवार शाम को सुष्मिता ब्वॉयफ्रेंड रोहमन शॉल, पिता और बेटी के साथ एयरपोर्ट पर स्पॉट की गईं। तस्वीर में सुष्मिता के पिता उनका हाथ पकड़कर चल रहे हैं जबकि रोहमन उनके पीछे-पीछे हैं। गोवा पहुंचने के बाद सुष्मिता ने शादी की तैयारियां शुरू कर दीं जिसकी कुछ तस्वीरें सामने आई हैं।
A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani) on
शुक्रवार की शाम को राजीव सेन और चारू असोपा ने सगाई की। व्हाइट कलर के गाउन में चारू बेहद खूबसूरत दिख रही हैं। वहीं ब्लैक एंड व्हाइट का अटायर राजीव पर बिल्कुल परफेक्ट है। सगाई की एक तस्वीर में दोनों खुले आसमान के नीचे एक दूसरे को देख रहे हैं।
28 साल की चारू एक टीवी एक्ट्रेस हैं। चारू सीरियल मेरे अंगने में, ये रिश्ता क्या कहलाता है और संगिनी में नजर आ चुकी हैं। राजीव और चारू को डेट करते सिर्फ 6 महीने हुए थे। इस बात की जानकारी चारू ने एक इंटरव्यू में दी थी।